Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

राष्ट्रीय

INDIA ब्लॉक मैंने बनाया, मौका मिले तो लीड करूंगी: ममता बनर्जी

Updated on Saturday, December 07, 2024 10:10 AM IST

कोलकाता | पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने हरियाणा-महाराष्ट्र और उपचुनावों में INDIA ब्लॉक के खराब प्रदर्शन को लेकर नाराजगी जताई है। उन्होंने एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा- मैंने ‘इंडिया’ गठबंधन बनाया और गठन करवाया था। अब इसे व्यवस्थित करना, नेतृत्व करने वालों पर निर्भर है। अगर वे इसे ठीक से नहीं चला सकते, तो क्या कर सकते हैं। मैं बस यही कहूंगी कि सबको साथ लेकर चलने की जरूरत है।

बंगाल से ही चलाऊंगी, मौजूदा नेतृत्व ठीक से नहीं चला सकता तो क्या करें

ममता ने कहा- मुझे मौका मिले तो मैं इस गठबंधन को लीड जरूर करूंगी। मैं बंगाल से बाहर नहीं जाना चाहती, लेकिन मैं यहीं से गठबंधन को चलाऊंगी। मैं यहां मुख्यमंत्री रहते हुए दोनों जिम्मेदारी निभा सकती हूं।

ममता बोलीं- पार्टी तय करेगी की उत्तराधिकारी कौन होगा

ममता से पार्टी में उनके उत्तराधिकारी के बारे में पूछा गया। इसके जवाब में उन्होंने कहा- TMC एक अनुशासित पार्टी है। यहां कोई भी नेता अपनी शर्तें तय नहीं कर सकता। पार्टी तय करेगी कि लोगों के लिए क्या सबसे अच्छा है। हमारे पास विधायक, सांसद, बूथ कार्यकर्ता हैं, जो तय करेंगे कि मेरे बाद पार्टी कौन संभालेगा।

ममता बनर्जी के करीबी नेताओं और उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी के करीबी नेताओं के बीच मतभेद की स्थिति TMC में लंबे समय से देखने को मिली है। इसे लेकर ममता ने कहा- पार्टी के लिए हर कोई महत्वपूर्ण है। आज का नया चेहरा कल का अनुभवी होगा।

ममता बोलीं- रणनीतिकारों के जरिए चुनाव नहीं जीते जाते

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर की मदद लेने के सवाल पर ममता ने कहा- कुछ रणनीतिकार घर बैठे सर्वे करते हैं और बाद में सर्वे को बदल देते हैं। वे चीजों की प्लानिंग कर सकते हैं, व्यवस्थित कर सकते हैं, लेकिन वोटर्स को बूथ पर नहीं ला सकते।

सिर्फ बूथ कार्यकर्ता ही गांवों और लोगों को जानते हैं, ये ही लोग चुनाव जिताते हैं। चुनावी रणनीतिकार सिर्फ आर्टिस्ट हैं, जो पैसे के बदले अपना काम करते हैं, लेकिन उनके जरिए चुनाव नहीं जीते जाते हैं।

लोकसभा चुनाव में INDIA को 234 सीटें, महाराष्ट्र चुनाव में हार

लोकसभा चुनाव में I.N.D.I.A को 234 सीटें मिली हैं। इसमें कांग्रेस की 99, तृणमूल कांग्रेस की 29 और समाजवादी पार्टी की 37 सीटें शामिल हैं। बहुमत का आंकड़ा 272 है। वहीं, महाराष्ट्र चुनाव में INDIA ब्लॉक कांग्रेस के नेतृत्व में था। महाविकास अघाड़ी की 288 में से सिर्फ 45 सीटें आईं।

Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X