Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

राष्ट्रीय

महाराष्ट्र के डिप्टी CM पद अजित पवार की ₹1,000 करोड़ की जब्त संपत्ति होगी रिलीज

Updated on Saturday, December 07, 2024 10:10 AM IST

नई दिल्ली | महाराष्ट्र के डिप्टी CM पद की छठी बार शपथ लेने के 2 दिन बाद अजित पवार की जब्त बेनामी संपत्ति रिलीज करने का आदेश आ गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिल्ली के आयकर विभाग ट्रिब्यूनल ने पवार की 1 हजार करोड़ से ज्यादा की संपत्ति को फ्री कर दिया है।

ट्रिब्यूनल बोला- बेनामी लेनदेन नहीं हुआ; आयकर विभाग ने 2021 में सीज की थी

7 अक्टूबर 2021 में छापेमारी के दौरान IT डिपार्टमेंट ने इन संपत्तियों को जब्त किया था। इसमें अजित की पत्नी सुनेत्रा पवार और बेटे पार्थ पवार की भी संपत्तियां हैं। ट्रिब्यूनल ने संपत्तियां मुक्त करने का आदेश सुनाते हुए कहा- संपत्तियों को लेकर कोई गैरकानूनी हेरफेर होने का सबूत IT डिपार्टमेंट पेश नहीं कर पाया है। बेनामी लेन-देन की बात भी स्पष्ट नहीं हो पाई है। सभी ट्रांजेक्शन बैंकिंग सिस्टम के जरिए हुए हैं।

संपत्तियां सीधे अजित पवार के नाम पर रजिस्टर्ड नहीं थीं

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ट्रिब्यूनल अपना रुख पहले ही स्पष्ट कर चुका था, लेकिन 5 नवंबर 2024 को IT डिपार्मेंट ने फिर से याचिका लगाकर पुनर्विचार की अपील की थी। कोर्ट ने IT की पुनर्विचार वाली अपील भी खारिज कर दी है।

IT डिपार्टमेंट ने बेनामी संपत्ति रोकथाम अधिनियम के तहत मुंबई में अजित पवार और उनके करीबियों के घरों और ऑफिस की तलाशी ली थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सभी संपत्तियां सीधे अजित पवार के नाम पर रजिस्टर्ड नहीं थीं।

30 से ज्यादा संपत्तियां सीज हुई थीं

  • 400 करोड़ से ज्यादा मार्केट वैल्यू की जरंदेश्वर शुगर फैक्ट्री।
  • साउथ दिल्ली में स्थित 20 करोड़ रुपए का फ्लैट।
  • पार्थ पवार का निर्मल ऑफिस। इसकी कीमत 25 करोड़ रुपए थी।
  • 'गोवा में 250 करोड़ रुपए का 'निलय' रिसॉर्ट।
  • पुणे, मुंबई समेत महाराष्ट्र की 27 अलग-अलग जगहों की जमीन।

अजित पवार की 124 करोड़ रुपए की नेटवर्थ

  • महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के दौरान चुनाव आयोग को सौंपे हलफनामे में अजित पवार ने अपनी नेटवर्थ 124 करोड़ रुपए बताई थी।
  • अजित ने बताया था कि उनके परिवार के पास कुल कैश 14.12 लाख रुपए है। वहीं तमाम बैंकों के अकाउंट्स में 6.81 करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम जमा है।
  • अजित पवार के पास 3 ट्रेलर, टोयोटा कैमरी, होंडा सीआरवी और एक ट्रैक्टर है। इन सबकी कीमत करीब 75 लाख रुपए है। वहीं पत्नी सुनेत्रा पवार के पास 10 लाख रुपए की गाड़ी है।
Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X