Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

चंडीगढ़

कार से संदिग्ध परिस्थितियों में मिला छात्र का शव

Updated on Friday, November 10, 2017 15:43 PM IST

पंचकूला,9 नवंबर ( न्यूज़ अपडेट इंडिया ) : मोरनी के बेरवाला में एक युवक का शव उसी की करोला कार में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। युवक की मौत सिर में गोली लगने से हुई है। मृतक की पहचान सेक्टर 4 पंचकूला निवासी तनिष्क भसीन के रूप में हुई है, मृतक चंडीगढ़ के एसडी कॉलेज सेक्टर-32 में वाणिज्य द्वितीय वर्ष का छात्र था। मृतक के पिता सुनील भसीन पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय में वरिष्ठ एडवोकेट हैं।

पुलिस ने बताया कि गुरुवार सुबह 9 बजे मोरनी जाने वाले रास्ते में बेरवाला गाव के पास एक राहगीर ने देखा कि एक कार में युवक बेसुध हालत में पड़ा है। जिसके बाद उसने पुलिस को सूचित किया। एसीपी (कानून और व्यवस्था) नूपुर बिश्नोई पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंची, तो पाया कि कार अंदर से बंद थी। युवक चालक की सीट में मृत पड़ा था।

इसके बाद पुलिस ने साइड का शीशा तोड़कर कार को अनलॉक किया। पुलिस ने बताया कि कार से एक रिवॉल्वर और खाली शेल भी मिला है।

एसीपी नूपुर बिश्नोई के अनुसार पहली नजर में यह आत्महत्या का मामला लग रहा, लेकिन जांच के स्पष्ट रूप से कुछ कहा जा सकता है। सूत्रों के अनुसार तनिष्क को गोली लगने से पहले एक मिस फायर हुआ है। रिवाल्वर कार के अंदर से मिली है और काफी खून भी गिरा हुआ था। पुलिस मृतक की कॉल डिटेल खंगाल रही है। पुलिस ने बताया कि उसका मोबाइल और अन्य सामान गाड़ी में पड़ा था। मोरनी में आने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जाच की जाएगी। फोरेंसिक टीम ने भी जांच के लिए मौके से सैंपल लिए है। परिवार ने पुलिस को बताया कि तनिष्क बुधवार शाम को 6.30 बजे घर से कहकर गया था कि वह दोस्तों से मिलने जा रहा है। हालाकि वह रात भर घर वापस नहीं आया, जिसके बाद परिवार ने उसकी खोज शुरू की। पुलिस ने कार से मृत मिलने के बाद गुरुवार सुबह परिजनों को सूचित किया।

रिवॉल्वर परिवार की नहीं

परिवार के अनुसार यह रिवॉल्वर उनकी नहीं है। एपीपी नूपुर बिश्नोई ने कहा कि तनिष्क के पिता सुनील भसीन ने रिवाल्वर कामालिक होने से इंकार किया और वह उसके बारे में कुछ नहीं जानते। पुलिस रिवाल्वर के मालिक के बारे में जानकारी जुटाने की कोशिश कर रही है। शव को सरकारी अस्पताल के मोर्चरी में रखवा दिया है और पोस्टमार्टम शुक्रवार को किया जाएगा।

ब्लू व्हेल को लेकर जांच

पुलिस यह भी जांच कर रही है कि कहीं यह मामला ब्लू व्हेल से तो जुड़ा नहीं है। ब्लू व्हेल को लेकर पंचकूला में एक छात्र आत्महत्या कर चुका है। अब इस युवक के मोबाइल फोन की भी जांच करेगी।

Have something to say? Post your comment
संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : मुख्यमंत्री

: संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : मुख्यमंत्री

एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

: जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

: वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

: पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

: इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

: Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

: नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

: आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

: पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

X