Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

चंडीगढ़

सेक्टर-44 मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा रक्तदान शिविर में 45 यूनिट रक्त हुआ एकत्रित

Updated on Friday, December 06, 2024 11:04 AM IST

चंडीगढ़ । भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं हिमाचल प्रदेश के सह प्रभारी संजय टंडन ने कहा कि रक्त ऐसे चीज है, जिसे बनाया नहीं जा सकता है। इसकी आपूर्ति का कोई विकल्प नहीं है, बल्कि रक्तदान के जरिये ही रक्त एकत्रित किया जा सकता है। एक बार रक्तदान करने से किसी को नया जीवन मिल सकता है।

संजय टंडन ने सेक्टर-44 मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा श्री शिव कांवड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट के सहयोग से लगाए गए रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं को बैज लगाकर हौसला बढ़ाया। रक्तदान शिविर में 45 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया और 100 से अधिक लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई।

रक्तदान शिविर में पहुंचने पर मुख्यातिथि संजय टंडन का एमडब्ल्यूए अध्यक्ष अनिल वोहरा, चेयरमैन विजय जौहरी व कोषाध्यक्ष दिलजीत ठुकराल ने पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। वहीं शिविर की अध्यक्षता चंडीगढ़ व्यापार मंडल के अध्यक्ष चरणजीत सिंह और पार्षद जसमनप्रीत सिंह ने की।

संजय टंडन ने कहा कि रक्तदान में केवल एक यूनिट ब्लड लिया जाता है। समाज में भ्रांतियां हैं कि रक्तदान करने से शरीर में कमजोरी आती है, यह बिल्कुल गलत धारणा है। रक्तदान करने से शरीर स्वस्थ रहता है और रक्तसंचार भी बेहतर होता है। इसलिए युवाओं को रक्तदान करने के लिए आगे आना चाहिए। वहीं उन्होंने सेक्टर-44 मार्केट एसोसिएशन द्वारा लगाए गए रक्तदान शिविर की सराहना करते हुए कहा कि सामाजिक संस्थाओं को रक्तदान के लिए आगे आना होगा, तभी लोगों में जागरूकता आएगी।

अध्यक्ष अनिल वोहरा ने रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं और श्री शिव कांवड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट और आजाद टैक्सी यूनियन व पार्क अस्पताल का रक्तदान व स्वास्थ्य जांच शिविर में सहयोग करने पर आभार जताया।

इस अवसर पर अरविंदर सिंह, रमेश दुग्गल, अजय घई, संदीप धूपर, अनिल गुप्ता, राजिंदर जोशी, टीएस हुंडल, खुशविंदर सिंह, कमलजीत सिंह, बलजिंदर गुजराल, महासचिव, राजन महाजन, प्रीतपाल सोढ़ी सलाहकार, संजीव ग्रोवर, उपाध्यक्ष हरजीत सिंह और चंडीगढ़ व्यापार मंडल से विनोद जोशी प्रमुख तौर पर मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment
एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

: जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

: वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

: पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

: इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

: Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

: नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

: आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

: पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

: विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

X