Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

चंडीगढ़

मुख्य मंत्री ने ‘निशान-ए-इंकलाब’ प्लाज़ा लोकार्पित किया

Updated on Wednesday, December 04, 2024 19:45 PM IST

एस.ए.एस नगर (मोहाली) | पंजाब के मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान ने आज कहा कि ‘निशान-ए-इंकलाब’ प्लाज़ा शहीद-ए-आज़म भगत सिंह के जीवन और दर्शन को फैलाकर युवाओं को देश की निस्वार्थ सेवा के लिए प्रेरित करेगा।

यहां एयरपोर्ट रोड पर 5 करोड़ रुपये की लागत वाले ‘निशान-ए-इंकलाब’ प्लाज़ा, जहां शहीद भगत सिंह की 30 फुट ऊंची कांस्य प्रतिमा स्थापित है, को जनता को समर्पित करते हुए मुख्य मंत्री ने कहा कि इस महान शहीद को सिर्फ उनके शहीदी दिवस (23 मार्च) या जन्मदिन (28 सितंबर) पर ही याद नहीं किया जाना चाहिए, बल्कि हर पल याद किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह प्लाज़ा हमारी युवा पीढ़ियों को महान शहीद के नक्शे-कदमों पर चलने और देश की सेवा करने के लिए हमेशा प्रेरित करेगा। भगवंत मान ने आशा व्यक्त की कि यह प्लाज़ा इस महान शहीद के योगदान से अवगत कराकर देश-विदेश से आने वाले मुसाफिरों के लिए मार्गदर्शक साबित होगा।

शहीद भगत सिंह की 30 फुट ऊंची कांस्य प्रतिमा युवाओं को देश सेवा के लिए प्रेरित करेगी , शहीद भगत सिंह के सपने को साकार करने की प्रतिबद्धता दोहराई

मुख्य मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार के अथक प्रयासों से मोहाली हवाई अड्डे का नाम शहीद भगत सिंह के नाम पर रखा गया है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों में से किसी ने भी इस हवाई अड्डे का नाम महान शहीद के नाम पर रखने की कोशिश नहीं की, लेकिन पदभार संभालने के बाद उनकी सरकार ने इसे सर्वोच्च प्राथमिकता दी। भगवंत सिंह मान ने आगे कहा कि इन महान शहीदों के नाम पर हवाई अड्डे, विश्वविद्यालय और अन्य संस्थानों का नाम रखना उनकी गौरवशाली विरासत को बनाए रखने के लिए आवश्यक है।

मुख्य मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार महान शहीदों के सपनों को साकार करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रही है। उन्होंने कहा कि महान देशभक्तों के सपनों के अनुरूप पंजाब की तरक्की और लोगों की खुशहाली सुनिश्चित करना राज्य सरकार का कर्तव्य है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि वह दिन दूर नहीं जब प्रदेश सरकार के ठोस प्रयासों से पंजाब जल्द ही देश भर में अग्रणी राज्य बनकर उभरेगा।

मुख्य मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार शहीद भगत सिंह के हर सपने को साकार करने और सद्भावना व बराबरी वाले समाज की सृष्टि करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम के युवा नायक ने देश को विदेशी साम्राज्यवाद के चंगुल से मुक्त करवाने के लिए छोटी उम्र में ही अपना बलिदान दे दिया था। भगवंत सिंह मान ने अफसोस जताया कि पिछली सरकारों ने 70 सालों के दौरान शहीद-ए-आज़म भगत सिंह जैसे महान शहीदों के सपनों को आंखों से ओझल कर दिया।।

मुख्य मंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि राज्य का कोई भी युवा रोजगार की तलाश में विदेश न जाए ताकि शहीद भगत सिंह के सपने पूरे किए जा सकें। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने पारदर्शी तरीके से युवाओं को लगभग 50,000 नौकरियां दी हैं और इसके लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जाएगी। भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब सरकार ने राज्य में वतन वापसी (रिवर्स माइग्रेशन) का आगाज कर दिया है।

Have something to say? Post your comment
एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

: जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

: वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

: पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

: इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

: Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

: नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

: आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

: पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

: विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

X