Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

चंडीगढ़

पंजाब को बदनाम करने की गहरी साज़िश को नाकाम करने के लिए मुख्यमंत्री ने पंजाब पुलिस की पीठ थपथपाई

Updated on Wednesday, December 04, 2024 19:45 PM IST

एस.ए.एस. नगर  | पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज अमृतसर में वरिष्ठ अकाली नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले को तुरंत नाकाम करने के लिए पंजाब पुलिस की सराहना की, जिन्होंने राज्य को बदनाम करने की गहरी साजिश को सफल नहीं होने दिया।

आज यहां 'निशान-ए-इंकलाब' प्लाजा को समर्पित करने के मौके पर पत्रकारों से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने इस हमले की कड़े शब्दों में निंदा की। उन्होंने कहा कि श्री हरमंदिर साहिब जैसे पवित्र स्थान पर ऐसे घृणित कृत्य के लिए कोई स्थान नहीं है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य सरकार ने किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के अलावा करीब 175 पुलिसकर्मियों को पहले से ही तैनात किया हुआ है। उन्होंने कहा कि इसका सकारात्मक परिणाम निकला क्योंकि पंजाब पुलिस ने श्री हरमंदिर साहिब के आसपास कड़ी निगरानी करते हुए राज्य को बदनाम करने की साजिश को नाकाम कर दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वह पूरी घटना पर लगातार नजर बनाए हुए हैं और पुलिस अधिकारियों को समाज विरोधी तत्वों के खिलाफ अधिक सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि उन्होंने पहले ही डीजीपी को इस मामले की गहराई से जांच करने के निर्देश दे दिए हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब महान गुरुओं, पीरों-फकीरों, संतों-महापुरुषों और शहीदों की भूमि है, जो हमेशा ही सांप्रदायिक सौहार्द और आपसी मेलजोल के लिए एक मिसाल रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य में शांति और सद्भाव बनाए रखना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और सरकार किसी को भी इस तरह की हरकत करने की इजाजत नहीं देगी।

अकाली नेता सुखबीर बादल पर हमले की कड़ी निंदा , डीजीपी को मामले की गहराई से जांच करने के निर्देश दिए

शहीद भगत सिंह एयरपोर्ट, मोहाली और श्री गुरु रामदास एयरपोर्ट, अमृतसर से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की शुरुआत के लिए जोर देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि विदेश जाने वाले पंजाबियों के समय, पैसे और ऊर्जा की बचत करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि इन दोनों एयरपोर्ट्स पर अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के टेकऑफ और लैंडिंग की सुविधा के लिए बुनियादी ढांचे की जरूरत है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए ठोस प्रयास कर रही है कि अंतरराष्ट्रीय उड़ानें जल्द शुरू हों। भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य सरकार देश-विदेश में बसे पंजाबियों की सुविधा के लिए इस कार्य में कोई कसर नहीं छोड़ेगी।

Have something to say? Post your comment
एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

: जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

: वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

: पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

: इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

: Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

: नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

: आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

: पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

: विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

X