Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

चंडीगढ़

सुखना ईएसजेड को अधिसूचित करके पंजाब सरकार चंडीगढ़ की जमीन हड़पने के अवैध कृत्य को वैध करार देगी

Updated on Wednesday, December 04, 2024 19:45 PM IST

चंडीगढ़ | चंडीगढ़ ने पंजाब की जमीन पर अवैध कब्जा कर रखा है। अगर पंजाब अब प्रस्तावित सुखना ईएसजेड को 3 किलोमीटर या 100 मीटर तक की भी  अनुमति देता है, तो इसका मतलब यूटी की अवैध कार्रवाई को वैध करार देना होगा। मैं पंजाब कैबिनेट की उच्चाधिकार प्राप्त समिति से ऐसा न करने का पुरजोर आग्रह करता हूं, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और नयागांव घर बचाओ मंच के अध्यक्ष विनीत जोशी ने कहा।

जोशी आज सुखना वन्यजीव अभ्यारण्य के आसपास के पंजाब क्षेत्रों को इको सेंसिटिव जोन घोषित करने के मुद्दे पर आयोजित जन सुनवाई में पंजाब कैबिनेट मंत्रियों की उच्चस्तरीय समिति के समक्ष अपनी बात रख रहे थे। इस क्षेत्र को इको सेंसिटिव जोन घोषित करने से कांसल, नाडा, नयागांव और करोरां के लोग बेघर हो सकते हैं।

नयागांव ईएसजेड मुद्दा: जोशी ने पंजाब कैबिनेट मंत्रियों की समिति से 100 मीटर तक भी ईएसजेड को मंजूरी न देने की अपील की

पंजाब द्वारा सुखना वन्यजीव अभ्यारण्य के आसपास 3 किलोमीटर तक इको सेंसिटिव जोन घोषित किए जाने से पंजाब सरकार चंडीगढ़ के गेरकानूनी कदम को कानूनी ठहरा देगी, यह करने के बजाय पंजाब सरकार को कांसल क्षेत्र की 2296.68 एकड़ जमीन चंडीगढ़ से वापस लेनी की कारवाई शुरू करनी चाहिए।

जोशी ने कहा कि इन क्षेत्रों के लोग 1998 के आसपास हुई वन या राजस्व विभाग के अधिकारियों की गलतियों की कीमत चुका रहे हैं। उन्होंने कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा कि यूटी चंडीगढ़ को पंजाब की जमीन पर वन या वन्यजीव अभ्यारण्य घोषित करने का कोई अधिकार नहीं है।

जोशी ने अपनी बात खत्म करते हुए कहा कि यूटी चंडीगढ़ ने पंजाब के कांसल में 2296.68 एकड़ जमीन अवैध रूप से और जबरन तोर पर हड़पी है। इस जमीन का मालिकाना हक पंजाब के पास होने के बावजूद इस पर उसका कोई नियंत्रण नहीं है। पंजाब सरकार को इसे बापिस लेने के लिए तुरंत जरूरी कारवाई करनी चाहिए ।

Have something to say? Post your comment
एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

: जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

: वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

: पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

: इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

: Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

: नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

: आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

: पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

: विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

X