Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

राष्ट्रीय

राजस्थान में 3°C तक गिरेगा पारा

Updated on Wednesday, December 04, 2024 11:22 AM IST

नई दिल्ली | IMD के अनुसार, अगले तीन-चार दिनों तक राजस्थान के अलावा उत्तर भारत के कई राज्यों में रात के तापमान में गिरावट आएगी। इससे कड़ाके की ठंड पड़ सकती है। पहाड़ों से आ रही हवाओं ने भी उत्तर भारतीय राज्यों में ठिठुरन बढ़ा दी है।

राजस्थान सीकर में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 9°C दर्ज हुआ। जबकि करौली, बारां, चूरू, चित्तौड़गढ़ में न्यूनतम तापमान 10°C रहा। अगले कुछ दिनों में राज्य के अधिकतर हिस्सों का तापमान 2 से 3°C डिग्री तक गिरने की संभावना है।

हिमाचल प्रदेश में कुल्लू और लाहौल स्पीति की ऊंची चोटियों पर मंगलवार को भी रुक-रुक कर बर्फबारी का दौर जारी रहा। इस कारण राज्य के कल्पा में न्यूनतम तापमान -1°C रिकॉर्ड किया गया। तापमान गिरने से झरनों, नदी-नालों के साथ अब नल भी जमने लगे हैं।

हिमाचल में नदियों के साथ नल भी जमे; भोपाल-इंदौर समेत पूरे MP में बादल छाए

बीते दिन शिमला सहित कई अन्य इलाकों में मौसम साफ रहा। इससे अधिकतम तापमान में कुछ बढ़ोतरी भी दर्ज हुई। मौसम विभाग ने बुधवार से 7 दिसंबर तक प्रदेश में सभी जगह मौसम के साफ रहने का पूर्वानुमान जारी किया है। हालांकि, प्रदेश के मैदानी इलाकों में कोहरे रहेगा।

विभाग ने 8 व 9 दिसंबर को लाहौल-स्पीति, कुल्लू, चंबा, किन्नौर, मंडी व कांगड़ा जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश-बर्फबारी का अनुमान जताया है। वहीं, पंजाब में अगले 6 दिनों तक मौसम ड्राई रहने का अनुमान है।

मध्यप्रदेश में मंगलवार को छिंदवाड़ा, सिवनी, बैतूल, मालवा-निमाड़, बुंदेलखंड में बादल छाए रहे। मौसम विभाग अनुसार अगले दो दिन तक बादल छाए रहने का अनुमान है, लेकिन बारिश के आसार नहीं हैं। बादलों की वजह से रात का टेम्परेचर भी 6°C तक बढ़ गया है।

दिल्ली की हवा सुधरी, AQI खराब से मीडियम लेवल पर आया

दिल्ली की एयर क्वालिटी में बुधवार को सुधार नजर आया है। सेंट्रल पल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के अनुसार बुधवार सुबह 8 बजे AQI 211 दर्ज किया गया। इससे प्रदूषण का स्तर खराब से मीडियम लेवल पर पहुंच गया। हालांकि, शहर के 39 निगरानी स्टेशनों में से 15 ने हवा की क्वालिटी मीडियम और बाकी 24 ने खराब दर्ज की है।

एक दिन पहले मंगलवार को दिल्ली का AQI खराब श्रेणी में 268 पर रहा था। यह सोमवार को 273 और रविवार को 285 था। मौसम विभाग ने बताया कि बीते दिन शहर का न्यूनतम तापमान 12°C दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से 2.5°C ज्यादा है। दिन में हल्का कोहरा छाए रहने का अनुमान है। अधिकतम तापमान 27°C के आसपास रहने की उम्मीद है।

Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X