Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

राष्ट्रीय

श्रीनगर एनकाउंटर : 1 आतंकी ढेर, बाकियों आतंकियों की तलाश जारी

Updated on Tuesday, December 03, 2024 10:24 AM IST

श्रीनगर | श्रीनगर में दाचीगाम के जंगलों से लगे हरवान इलाके में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया है। 22 दिन में यह दूसरी मुठभेड़ है, जो सोमवार रात से चल रही है। हालांकि, अभी बाकी आतंकियों की तलाश जारी है। सेना ने आतंकियों को खोजने के लिए दाचीगाम जाने वाले सभी रास्तों को सील कर दिया है।

इससे पहले हरवान जंगल में कुछ आतंकियों के छिपे होने की खबर पर सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन चलाया। जंगल में पहुंचे जवानों पर पहले आतंकियों ने गोली चलाई। थोड़ी ही देर में आतंकियों ने भारी गोलीबारी शुरू कर दी।

सेना ने दाचीगाम फॉरेस्ट की तरफ जाने वाले रास्ते बंद किए; यहां 22 दिन में दूसरी मुठभेड़

22 दिन पहले 10 नवंबर को भी हरवान के जंगल में एक एनकाउंटर हुआ था, लेकिन तब आतंकी भागने में कामयाब हुई थे। कई घंटों तक गोलीबारी के बाद एनकाउंटर बंद कर दिया गया। तब भी 2-3 आतंकियों की छिपे होने की खबर मिली थी।

हरवान का जंगल साउथ कश्मीर के पुलवामा से जुड़ा है

हरवान का जंगल साउथ कश्मीर के पुलवामा के त्राल के जंगल से भी जुड़ा हुआ है। आशंका है कि आतंकी इसी इलाके से हरवान के जंगल पहुंचे थे। 10 नवंबर को आतंकी एनकाउंटर से भागने में कामयाब हुए थे। कई घंटों के ऑपरेशन के बाद भी आतंकियों की लोकेशन सुरक्षाबलों को नहीं मिली थी।

घाटी में पिछली 5 आतंकी वारदात और एनकाउंटर

  • 9 नवंबर- : सोपोर में सेना ने एक आतंकी ढेर किया: रामपुर जंगल में 2-3 आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। इसके बाद से सुरक्षाबलों का जॉइंट सर्च ऑपरेशन जारी है। इसी दौरान आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग की। जवाबी फायरिंग में एक आतंकी मारा गया है।
  • 8 नवंबर- सगीपोरा और पानीपोरा में सर्च ऑपरेशन चलाया था: सोपोर में सुरक्षाबलों ने 2 आतंकियों को मार गिराया था। सेना ने सगीपोरा और पानीपोरा में सर्च ऑपरेशन चलाया था। सोपोर के इन इलाकों में 7 नवंबर की रात से एनकाउंटर जारी था। यहां 2-3 आतंकियों के छिपे होने की खबर मिली थी। कश्मीर आईजीपी वीके बिरदी ने कहा था कि इस ऑपरेशन में 2 आतंकियों को मार गिराया गया है। उनके पास से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद, आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद किए गए।
  • 7 नवंबर- जैश के आतंकियों ने 2 विलेज गार्ड की हत्या की: किश्तवाड़ के अधवारी इलाके में आतंकियों ने 2 विलेज डिफेंस गार्ड्स की हत्या की थी। पुलिस ने बताया था कि मुंजला धार जंगल में मवेशियों को चराने गए विलेज डिफेंस गार्ड को आतंकियों ने किडनैप किया और उन्हें गोली मारी थी। मृतकों की पहचान ओहली-कुंतवाड़ा के विलेज डिफेंस गार्ड नजीर अहमद और कुलदीप कुमार के रूप में हुई। शुक्रवार को दोनों के शव केशवान बेल्ट के पोंडगवारी इलाके में एक नाले के पास पड़े मिले थे।
  • 5 नवंबर- बांदीपोरा में एनकाउंटर: पुलिस और सेना के जवानों ने सर्च ऑपरेशन चलाया। मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर हुआ।
  • 3 नवंबर- श्रीनगर के संडे मार्केट में ग्रेनेड ब्लास्ट: धमाका टूरिस्ट रिसेप्शन सेंटर के पास हुआ। इसमें 12 लोग घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद हमलावरों को पकड़ने के लिए पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई।

घाटी में गैर-कश्मीरियों की हत्या और टारगेट किलिंग भी बढ़ीं

खुफिया एजेंसियों ने बताया था कि टारगेट किलिंग पाकिस्तान की कश्मीर में अशांति फैलाने की नई साजिश है। माना जा रहा है कि इसका मकसद, आर्टिकल 370 हटने के बाद जम्मू-कश्मीर में कश्मीरी पंडितों के पुनर्वास की योजनाओं पर पानी फेरना है।

आर्टिकल 370 हटने के बाद से ही कश्मीर में टारगेट किलिंग की घटनाएं बढ़ी हैं, जिसमें खास तौर पर आतंकियों ने कश्मीरी पंडितों, प्रवासी कामगारों और यहां तक कि सरकार या पुलिस में काम करने वाले उन स्थानीय मुस्लिमों को भी निशाना बनाया है, जिन्हें वे भारत का करीबी मानते हैं।

Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X