Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

राष्ट्रीय

तूफान फेंगल से 12 मौतें हुईं: तमिलनाडु मुख्यमंत्री स्टालिन

Updated on Tuesday, December 03, 2024 10:24 AM IST

चेन्नई | बंगाल की खाड़ी से उठे फेंगल तूफान के असर के चलते तमिलनाडु में 12 मौतें हुईं। यह बात मुख्यमंत्री स्टालिन ने सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी को लिखे लेटर में बताई। उन्होंने लिखा- हमारी पूरी कोशिश के बावजूद सब कुछ तहस-नहस हो गया।

CM ने कहा-

69 लाख परिवारों के 1.5 करोड़ लोग तूफान से बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं। विल्लुपुरम, तिरुवन्नामलाई और कल्लाकुरिची में एक ही दिन में पूरे सीजन (50 सेमी से ज्यादा) के बराबर बारिश हुई, जिससे बाढ़ आ गई।

 PM को लिखा- 2 करोड़ लोग प्रभावित, तत्काल ₹2 हजार करोड़ का फंड रिलीज करें

2,416 झोपड़ियां, 721 घर, 963 मवेशियों की मौत, 2 लाख हेक्टेयर जमीन बर्बाद, 9,000km की सड़कें, 1,936 स्कूल तबाह हो चुके हैं। टेंपरेरी तौर पर सब कुछ ठीक करने के लिए 2,475 करोड़ की आवश्यकता होगी। NDRF फंड के जरिए तत्काल 2 हजार करोड़ रुपए की मदद करें।

दरअसल, फेंगल तूफान 30 नवंबर शाम 7:30 बजे पुडुचेरी के कराईकल और तमिलनाडु के महाबलीपुरम के बीच समुद्र तट से टकराया था। कमजोर होने के बाद तूफान 2 दिसंबर को केरल, कर्नाटक, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में पहुंचा। इन राज्यों में भी लगातार तेज बारिश हो रही है।

स्टालिन की PM को चिट्ठी, 3 पॉइंट

  • तूफान के लैंडफॉल के समय 90 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चली। चेन्नई, तिरुवल्लूर, कांचीपुरम, चेंगलपट्टू और विल्लुपुरम में भारी वर्षा हुई। कल्लाकुरिची, कुड्डालोर और तिरुवन्नामलाई में सड़कों और बिजली लाइनों का नुकसान हुआ। जलप्रलय से लोगों की आजीविका पर गंभीर प्रभाव पड़ा है।
  • हमने प्रभावित जिलों में मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों को तैनात किया। NDRF की 9 टीमें और SDRF की भी 9 टीमें तैनात की गई हैं। 38,000 सरकारी अधिकारियों और 1 लाख ट्रेन्ड फर्स्ट रिस्पॉन्डर्स भी बचाव और राहत कार्यों में लगे हुए हैं। रिलीफ कैंप और कॉमन किचिन चालू किए हैं।
  • बाढ़ वाले इलाकों से पानी निकालने के लिए 12 हजार मोटर पंप भेजे गए हैं। NDRF फंड के अलावा नुकसान का आकलन करने के लिए सेंट्रल की एक टीम को भी भेजा जा सकता है, जिसके बाद पूरे राज्य को पहले जैसा करने के लिए और फंड की मांग की जा सकती है।

तमिलनाडु के तिरुवन्नामलाई में लैंडस्लाइड, 5 मौतें, 2 लापता

तमिलनाडु में तिरुवन्नामलाई में पहाड़ी पर भूस्खलन हुआ। NDRF के मुताबिक, लगभग 40 टन वजनी चट्टान पहाड़ से लुढ़ककर वीयूसी नगर की सड़क पर बने घरों पर गिरी जिससे 2 घर जमींदोज हो गए। मलबे में दबने से 5 लोगों की मौत हो गई। 2 लोग अब भी लापता हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राजकुमार, मीना, गौतम, इनिया, राम्या, विनोदिनी और महा की मलबे में दबने की आशंका थी। इनमें से किन 5 के शव मिले हैं, यह बताया नहीं गया है। NDRF हाईड्रोलिक लिफ्ट से चट्टान हटाने की कोशिश कर रही

पुडुचेरी में टूटा बारिश का 20 साल पुराना रिकॉर्ड

तूफान फेंगल 1 दिसंबर को तट से टकराने के बाद कमजोर पड़ गया था, लेकिन इसके असर से हुई मूसलाधार बारिश से पुड्‌डुचेरी में 24 घंटे में 49 सेमी बारिश हुई। यह 20 साल की सबसे अधिक बारिश है। शहरी इलाकों में पानी भरने से सेना को भी बुलाया गया। सेना ने 200 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। एक हजार लोगों को राहत शिविरों में भी पहुंचाया गया है।

Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X