Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

जीवन शैली

सर्दियों में भी फायदा करता है नारियल का पानी, इम्‍युन‍िटी स्‍ट्रॉन्‍ग करने से लेकर BP भी करे कंट्रोल

Updated on Sunday, December 01, 2024 12:40 PM IST

चंडीगढ़ । सर्दी के दिनों में शरीर को सेहतमंद रखना सबसे जरूरी होता है। आपने गर्मी में ज्यादातर लोगों को नारियल का पानी पीते देखा होगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सर्दी में भी नारियल का पानी पीने से शरीर को ढेरों लाभ मिलते हैं। कई लोगों का मानना है कि सर्दियों में नारियल का पानी पीने से शरीर को काफी नुकसान पहुंचता है लेकिन ऐसा नहीं है। सर्दियों में भी नारियल का पानी स्वास्थ्य को बनाए रखता है। ठंड में नारियल पानी न केवल शरीर को अंदर से मजबूत बनाता है, बल्कि कई बीमारियों से बचाने में भी मदद करता है। सर्दियों में जहां पानी पीने की आदत कम हो जाती है, वहां नारियल पानी शरीर को Hydrate रखता है। आइए सर्दियों में नारियल पानी पीने के जबरदस्त फायदों के बारे में जानते हैं -

शरीर में न होने दे पानी की कमी

ज्यादातर लोगों काे आपने देखा हाेगा कि सर्दी में उनकी पानी पीने की मात्रा कम हो जाती है। जिससे शरीर डिहाइड्रेशन का शिकार हो सकता है। ऐसे में नारियल पानी बेहतर विकल्प हो सकता है। इससे शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद मिलती है।

इम्युनिटी बढ़ाने में मददगार

सर्दियों में हमें जल्दी बीमारियां घेर लेती हैं। इसलिए रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत रखना बेहद जरूरी है। नारियल पानी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स इम्युनिटी बढ़ाने में मदद करते हैं। 

त्वचा को बनाए चमकदार

सर्दियों में अक्सर स्किन रूखी और बेजान हो जाती है। ऐसे में अगर हम नारियल का पानी पीते हैं तो हमारी स्किन को नेचुरली मॉइस्चराइज करने में मदद मिलती है। नारियल का पानी त्वचा को अंदर से हाइड्रेट रखता है। इससे स्किन में नेचुरल ग्लो आता है।

ब्लड प्रेशर करे कंट्रोल

अगर आपको हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है तो नारियल का पानी आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। दरअसल नारियल पानी पोटेशियम से भरपूर होता है, जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में मदद करता है।

डाइजेशन को रखे दुरुस्त

सर्दियों में सोने उठने की समस्या बदल जाती हैं। ऐसे में हमारे खाने के रूटीन में भी परिवर्तन आ जाता है। जिससे डाइजेशन की समस्या होने लगती हैं। ऐसे में नारियल पानी पेट को साफ रखने और डाइजेस्टिव सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करता है।

वजन घटाने में मददगार

अगर आप सर्दी के दिनों में वजन घटाने की कोशिश कर रहे हैं तो नारियल का पानी आपकी मदद करेगा। दरअसल नारियल का पानी लो कैलोरी का होता है। ये भूख को भी कंट्रोल करने में मदद करता है।

Have something to say? Post your comment
मोटापा और मानसिक स्वास्थ्य का एक-दूसरे से जुड़ाव: डॉ.अनेजा*

: मोटापा और मानसिक स्वास्थ्य का एक-दूसरे से जुड़ाव: डॉ.अनेजा*

अधिक वजन, मोटापा और टाइप 2 डायबिटीज का संबंध : डॉ. अनेजा

: अधिक वजन, मोटापा और टाइप 2 डायबिटीज का संबंध : डॉ. अनेजा

प्राध्यापक से लेकर पर्यावरणविद् तक का सफर

: प्राध्यापक से लेकर पर्यावरणविद् तक का सफर

प्राध्यापक से लेकर पर्यावरणविद् तक का सफर : श्रंखला - 01

: प्राध्यापक से लेकर पर्यावरणविद् तक का सफर : श्रंखला - 01

डायबिटीज  कंट्रोल करने के लिए पीना शुरू कर दें यह हरा जूस, खून भी होगा साफ

: डायबिटीज कंट्रोल करने के लिए पीना शुरू कर दें यह हरा जूस, खून भी होगा साफ

आप किचन की कुछ चीजों से घर पर भी इसे तैयार कर सकते हैं शहद, स्वाद ऐसा कि बाजार से खरीदना छोड़ देंगे आप

: आप किचन की कुछ चीजों से घर पर भी इसे तैयार कर सकते हैं शहद, स्वाद ऐसा कि बाजार से खरीदना छोड़ देंगे आप

आइए जानते हैं रोजाना नींबू पानी पीने के शानदार फायदे

: आइए जानते हैं रोजाना नींबू पानी पीने के शानदार फायदे

आइए जानते हैं 4 ऐसे ड्रिंक्स के बारे में, जो विटामिन-डी की कमी को पूरा करने में हैं मददगार

: आइए जानते हैं 4 ऐसे ड्रिंक्स के बारे में, जो विटामिन-डी की कमी को पूरा करने में हैं मददगार

चिया सीड्स में मिलाकर पी लें यह चीज, बहुत तेजी से कम होगी पेट की चर्बी

: चिया सीड्स में मिलाकर पी लें यह चीज, बहुत तेजी से कम होगी पेट की चर्बी

आइए जानते हैं इन हर्बल चाय को बनाने के आसान तरीके

: आइए जानते हैं इन हर्बल चाय को बनाने के आसान तरीके

X