Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

जीवन शैली

बादाम को डाइट में शाम‍िल करने से सर्दियों में भी खि‍ल उठेगा चेहरा

Updated on Sunday, December 01, 2024 12:40 PM IST

चंडीगढ़ । बादाम न केवल सेहत के लिए फायदेमंद है, बल्कि त्वचा की खूबसूरती बढ़ाने में भी अहम भूमिका निभाता है। यही कारण है क‍ि बादाम को सुपरफूड का नाम द‍िया गया है। बादाम में मौजूद पोषक तत्व और विटामिन्स त्वचा को निखारने, हाइड्रेट रखने और कई समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं। ये स्किन को गहराई से पोषण देते हैं। इससे हमारी त्‍वचा ग्लोइंग बनने के साथ-साथ हेल्दी भी बनती है। आप ठंड में भी बादाम से ग्‍लाेइंग त्‍वचा पा सकती हैं। आप चाहें तो रोज सुबह भि‍गोए हुए बादाम खा सकती हैं। इसका तेल भी लगा सकती हैं या चाहें ताे फेस पैक के रूप में भी बादाम का इस्‍तेमाल कर सकती हैं। कुल म‍िलाकर बादाम स्किन के लिए वरदान से कम नहीं है। आज हम आपको बादाम से स्‍कि‍न को होने वाले फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं व‍िस्‍तार से-

स्किन को करता है मॉइश्चराइज

बादाम में विटामिन E पाया जाता है। ये स्‍कि‍न को प्राकृतिक रूप से मॉइश्चराइज करने में मदद करता है। बादाम से त्‍वचा को गहराई से पोषण म‍िलता है। इससे बेजान त्‍वचा में भी जान आ जाती है। अगर आप बादाम का तेल चेहरे पर लगाते हैं तो इससे आपकी स्किन सॉफ्ट हो जाती है।

दाग-धब्बे होते हैं गायब

न‍ियम‍ित रूप से बादाम का तेल चेहरे पर लगाने से दाग-धब्बे दूर होते हैं। साथ ही बादाम का तेल पिग्मेंटेशन को कम करने में भी मदद करता है। बादाम का दूध या पेस्ट बनाकर चेहरे पर भी लगाया जा सकता है। इससे स्‍किन में गजब का ग्‍लो आता है।

चेहरे को म‍िलता है नेचुरल ग्‍लो

रोजाना बादाम खाने से हमारी त्‍वचा को अंदरूनी पोषण मि‍लता है। जिससे स्किन में प्राकृति‍क रूप से न‍िखार आता है। आप बादाम का फेस पैक बनाकर भी स्किन को निखार सकती हैं। आप हफ्ते में दो द‍िन इस फेस पैक को चेहरे पर लगा सकती हैं।

सनस्‍क्रीन का काम करता है बादाम

बादाम हमारी त्‍वचा को सूरज की हानिकारक किरणों से बचाता है। बादाम में विटामिन E जैसे तत्‍व पाए जाते हैं जो त्वचा पर एक प्रोटेक्टिव लेयर बनाता है। इससे टैनिंग और सनबर्न से बचा जा सकता है।

ड्राईनेस दूर करता है बादाम

बादाम में विटामिन ई, ओमेगा-3 जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। ये हमारी स्‍क‍िन को नर्म बनाते हैं। इससे हमारी स्‍क‍िन भी चमकदार बनती है। अगर आप रोजाना बादाम खाती हैं तो इससे चेहरे की ड्राईनेस दूर होती है। आप रोजाना चार से पांच भीगे हुए बादाम जरूर खाएं।

Have something to say? Post your comment
मोटापा और मानसिक स्वास्थ्य का एक-दूसरे से जुड़ाव: डॉ.अनेजा*

: मोटापा और मानसिक स्वास्थ्य का एक-दूसरे से जुड़ाव: डॉ.अनेजा*

अधिक वजन, मोटापा और टाइप 2 डायबिटीज का संबंध : डॉ. अनेजा

: अधिक वजन, मोटापा और टाइप 2 डायबिटीज का संबंध : डॉ. अनेजा

प्राध्यापक से लेकर पर्यावरणविद् तक का सफर

: प्राध्यापक से लेकर पर्यावरणविद् तक का सफर

प्राध्यापक से लेकर पर्यावरणविद् तक का सफर : श्रंखला - 01

: प्राध्यापक से लेकर पर्यावरणविद् तक का सफर : श्रंखला - 01

डायबिटीज  कंट्रोल करने के लिए पीना शुरू कर दें यह हरा जूस, खून भी होगा साफ

: डायबिटीज कंट्रोल करने के लिए पीना शुरू कर दें यह हरा जूस, खून भी होगा साफ

आप किचन की कुछ चीजों से घर पर भी इसे तैयार कर सकते हैं शहद, स्वाद ऐसा कि बाजार से खरीदना छोड़ देंगे आप

: आप किचन की कुछ चीजों से घर पर भी इसे तैयार कर सकते हैं शहद, स्वाद ऐसा कि बाजार से खरीदना छोड़ देंगे आप

आइए जानते हैं रोजाना नींबू पानी पीने के शानदार फायदे

: आइए जानते हैं रोजाना नींबू पानी पीने के शानदार फायदे

आइए जानते हैं 4 ऐसे ड्रिंक्स के बारे में, जो विटामिन-डी की कमी को पूरा करने में हैं मददगार

: आइए जानते हैं 4 ऐसे ड्रिंक्स के बारे में, जो विटामिन-डी की कमी को पूरा करने में हैं मददगार

चिया सीड्स में मिलाकर पी लें यह चीज, बहुत तेजी से कम होगी पेट की चर्बी

: चिया सीड्स में मिलाकर पी लें यह चीज, बहुत तेजी से कम होगी पेट की चर्बी

आइए जानते हैं इन हर्बल चाय को बनाने के आसान तरीके

: आइए जानते हैं इन हर्बल चाय को बनाने के आसान तरीके

X