Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

चंडीगढ़

13 नवंबर से जेपी को प्लांट में लेना होगा पूरा 450 टन कचरा

Updated on Wednesday, November 08, 2017 13:09 PM IST

चंडीगढ़ ,7 नवंबर ( न्यूज़ अपडेट इंडिया )  डड्डूमाजरा में गारबेज प्रोसेसिंग प्लांट चल रही कंपनी जेपी एसोसिएट्स को 13 नवंबर से शहर का पूरा कचरा प्रोसेसिंग के लिए प्लांट में लेना होगा। मंगलवार को नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने सुनवाई के दौरान ये निर्देश दिए। गौरतलब है कि शहर से रोजाना 450 मीट्रिक टन कचरा निकलता है। एनजीटी में हाई पॉवर कमेटी ने जो रिपोर्ट सौंपी है, उसके तहत कंपनी अभी हर रोज 150 से 200 मीट्रिक टन कचरा ही प्रोसेसिंग के लिए ले रही है। इसके अलावा प्लांट के अंदर पड़े कचरे को प्रोसेस करने के लिए कंपनी को तीन सप्ताह का समय दिया गया है। एनजीटी ने कहा है कि निगम भी इस कचरे की प्रोसेसिंग के लिए कंपनी को सहयोग करें। इसके लिए निगम ने कंपनी पर 13 लाख रुपये का जो जुर्माना लगाया था, उसमें से 5 लाख रुपये कंपनी को वापस करने और 5 लाख रुपये प्लांट के अंदर पड़े कचरे को प्रोसेस करने में लगाने के निर्देश भी दिए गए हैं। एनजीटी ने मामले का निपटारा करते हुए ये आदेश जारी किए हैं। अगर आगे भी कंपनी और निगम के बीच कोई विवाद होता है तो दोनों आर्बिटेशन में अपील कर सकते हैं।

कचरे को सेग्रीगेशन करके देने के निर्देश
इसके अलावा ट्रिब्यूनल ने निगम को भी निर्देश दिए हैं कि वे कचरे को सेग्रीगेशन करके ही प्लांट में भेजे, ताकि इसको प्रोसेस करने में प्लांट को आसानी हो सके। निगम शहर भर में अलग-अलग कचरा एकत्रित के मकसद से लोगों को हरे और नीले रंग के डस्टबिन बांट रहा है, ताकि गीले कचरे को हरे और ठोस कचरे को नीले डस्टबिन में डाला जा सकें। इसके लिए डोर टू डोर गारबेज कलेक्टरों को भी अलग-अलग डस्टबिन बांटे गए हैं। हाई पॉवर कमेटी ने ट्रिब्यूनल में ये भी बताया है कि कम्पोस्ट प्लांट को ट्रायल बेस पर जेपी ने शुरू कर दिया है, उसमें भी जल्द ही कचरे की प्रोसेसिंग होनी शुरू हो जाएगी। गौरतलब है कि शहर का पूरा कचरा प्रोसेस न करने के चलते निगम जेपी पर 13 लाख रुपये की पेनल्टी लगाई थी। 24 जुलाई को एनजीटी ने इस संबंध में निर्देश जारी किए थे। टिप्पिंग शुल्क को लेकर ही नगर निगम और जेपी कंपनी के बीच नवंबर वर्ष 2013 से विवाद चल रहा है, जिसके बाद ही कंपनी एनजीटी में चले गई थी।

Have something to say? Post your comment
संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : मुख्यमंत्री

: संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : मुख्यमंत्री

एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

: जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

: वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

: पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

: इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

: Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

: नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

: आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

: पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

X