चंडीगढ़ ,7 नवंबर ( न्यूज़ अपडेट इंडिया ) पंजाब यूनिवर्सिटी के डेंटल इंस्टीट्यूट द्वारा नेशनल कैंसर अवेयरनेस डे के मौके पर वाकाथन का आयोजन किया गया। यह साउथ कैंपस स्थित इंस्टीट्यूट से स्टूडेंट सेंटर तक पहुंची। इसका आयोजन इंस्टीट्यूट के ओरल व मैक्सीलोफेसियल पेथोलॉजी व माइक्रोबायोलॉजी विभाग द्वारा किया गया। स्टूडेंट्स ने सेंटर पर सबको तंबाकू और शराब का सेवन न करने के बारे में जागरूक किया। मौके पर विभाग की तरफ से डॉ. शैली गुप्ता मौजूद रही।