Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

राष्ट्रीय

आज मैं जो कुछ भी हूं, इसी मिट्टी के संस्कारों की वजह से हूं : वडनगर में बोले पीएम मोदी

Updated on Sunday, October 08, 2017 22:57 PM IST

वडनगर, 08 अक्तूबर ( न्यूज़ अपडेट इंडिया ) पीएम मोदी ने गुजरात में अपने दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन वडनगर में रैली की और कहा कि यह 2500 साल से जीवित शहर रहा है, आने वाले दिनों में यह टूरिस्ट सेंटर बनेगा. पीएम मोदी ने कहा कि प्राचीन काल में चीनी यात्री ह्वेनसांग ने भी वडनगर का दौरा किया था।   उन्होंने कहा कि आज मैं जो कुछ हूं, इसी मिट्टी के संस्कारों की वजह से हूं. वडनगर में हाटकेश्वर मंदिर में पीएम ने पूजा अर्चना भी की. वडनगर उनका गृहनगर है जहां पीएम बनने के बाद वह पहली बार आए हैं।  पीएम ने लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मैं आप सबको नमन करता हूं. पीएम ने कहा कि अपने गांव में, अपनों के बीच में जब स्वागत सम्मान होता है तो उसकी अनूभूति कुछ और होती है. उन्होंने कहा कि मैंने कई पुरानी स्मृतियों को आज दोहराया और नई ऊर्जा लेकर यहां से जा रहा हूं. देश के लिए अब पहले से भी ज्यादा मेहनत करुंगा. आपने मुझे जो सिखाया है, जो समझाया है, वो दिन-ब-दिन सबका सिर ऊंचा करता रहे, उसमें कोई कमी नहीं रखूंगा.

पीएम मोदी के स्वागत में कुछ ऐसे सजा वडनगर, हाटकेश्वर मंदिर में पीएम ने की पूजा
पीएम ने 'इंद्रधनुष' कार्यक्रम के बारे में बताया
पीएम मोदी ने कहा कि वडनगर 2500 साल से जीवित शहर रहा है, आने वाले दिनों में यह टूरिस्ट सेंटर बनेगा. पीएम मोदी ने कहा कि रक्तदान, नेत्रदान, श्रमदान से भी बढ़कर बच्चों के टीकाकरण का अभियान है।  अगर आप बच्चों का टीकाकरण करवाते हैं तो इससे उसके उज्ज्वल भविष्य की बुनियाद पड़ती है. पीएम मोदी ने लोगों से सरकार के 'इंद्रधनुष' कार्यक्रम के बच्चों के तहत टीकाकरण के लिए पूरे जोर-शोर से आगे आने का आह्वान किया। 

पीएम मोदी ने लोगों से इंद्रधनुष कार्यक्रम को अपनाने के लिए कहा,  उन्होंन कहा, हमने दिल के मरीजों के लिए स्टंट की कीमतों में कटौती की. दवाओं की कीमतें कम करने के लिए हमने जेनेरिक दवाओं को बढ़ावा दिया. देश के डॉक्टरों से अपील की थी कि अगर आप गाइनिकॉलोजिस्ट हैं तो हर महीने की 9 तारीख के लिए गरीब प्रसूता मां के लिए मेडिकल चेकअप का काम मुफ्त करेंगे. मुझे खुशी है कि पिछले एक साल में करीब 80-85 लाख गरीब प्रसूताओं को डॉक्टरों ने मुफ्त में दवा दी। 

पीएम ने स्वास्थ्य और स्वच्छता को लेकर जोर दिया...
स्वास्थ्य की गारंटी सफाई पर आधारित होती है. अगर स्वच्छता है तो बीमारी आने की हिम्मत नहीं करती है. वडनगर में मेडिकल कॉलेज के लोकार्पण का अवसर मिला. पुरानी सरकारों के दौर में ऐसी व्यवस्था बन गई थी कि मेडिकल कॉलेजों में बहुत कम छात्र जा पाते थे. हमने नए मेडिकल कॉलेज खोले हैं और नई सीटों का ऐलान किया है. इससे देश में डॉक्टरों की कमी की भरपाई होगी.

रोड शो के दौरान मोदी- मोदी के नारे लगाए गए
पीएम के रोड शो के दौरान मोदी- मोदी के नारे लगाए गए. चित्रों द्वारा बताया जा रहा है कि कैसे नरेंद्र मोदी आने पिता के बोझ को कम करने के लिए यहां काम करते थे, खासकर सैनिकों और स्वयं सेवकों को चाय पिलाने में उन्हें बाद मजा आता.

जिस रेलवे स्टेशन पर वो बचपन में चाय बेचा करते, वह अब एक राष्ट्रीय स्मारक की तरह सजाया गया. इतना ही नहीं पूरे रेलवे स्टेशन पर नरेंद्र मोदी के बचपन की कहानियों को चित्रों के माध्यम से लोगों तक पहुंचाने की कोशिश की गई है. वहीं यहां पर लोगों में खूब उत्साह देखा गया. वहीं पीएम मोदी हाटकेश्वर मंदिर भी गए और पूजा अर्चना की।  दौरे के पहले ही दिन प्रधानमंत्री ने 6000 करोड़ की परियोजनाओं की शुरुआत की. गुजरात दौरे के पहले दिन पीएम मोदी ने कहा कि हम विकास को उन ऊंचाइयों पर ले जाएंगे जहां आने वाली पीढ़ियों को गरीबी नहीं देखना पड़ेगा. उन्होंने कहा कि दुनिया का ध्यान भारत की ओर आकर्षित हो रहा है, लोग यहां निवेश करने के लिए आ रहे हैं और यह भारत के लोगों के लिए अवसर पैदा करेगा। 


Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X