Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

राष्ट्रीय

फेंगल तूफान तमिलनाडु के तट से टकरा सकता है आज

Updated on Wednesday, November 27, 2024 08:10 AM IST

चेन्नई | बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवाती तूफान फेंगल आज तमिलनाडु के तट से टकरा सकता है। तूफान के चलते मंगलवार को चेन्नई, चेंगलपेट, कांचीपुरम, तिरुवल्लुर, कुड्‌डालोर, नागापटि्टनम में बारिश शुरू हुई, जो बुधवार सुबह तक जारी है। फिलहाल तूफान के लैंडफॉल का टाइम जारी नहीं किया है।

75 kmph की रफ्तार से हवा चलेगी, NDRF की 7 टीमें तैनात, 7 फ्लाइट्स लेट

मौसम विभाग ने कहा कि तूफान के चलते तमिलनाडु, पुडुचेरी और श्रीलंका के तटों के पास 26 नवंबर से 29 नवंबर तक हवा की गति 65 किमी/घंटा से 75 किमी/घंटा तक भी जा सकती है। तूफान को लेकर तमिलनाडु के CM एमके स्टालिन ने हाई-लेवल बैठक की और NDRF की 7 टीमों को तिरुवरुर, मयिलादुथुरई, नागापटि्टनम और कुड्डालोर जिले में तैनात करने के आदेश दिए। बारिश की वजह से कई निचले इलाकों में पानी भर गया। सड़कों पर ट्रैफिक भी प्रभावित हुआ। चेन्नई में 7 फ्लाइट्स लेट हुईं। कुछ ट्रेनें भी निर्धारित समय से लेट चल रही हैं।

रिलीफ सेंटर्स में सभी जरूरी चीजें रखने का निर्देश

जिन जिलों के तूफान से प्रभावित होने की आशंका है, उनके कलेक्टर्स ने मुख्यमंत्री को बताया कि पर्याप्त संख्या में रिलीफ कैंप और मेडिकल टीम को स्टैंडबाय पर रखा गया है और सभी जरूरी इंतजाम कर लिए गए हैं। स्टालिन ने सभी अधिकारियों को आदेश दिया है रिलीफ सेंटर्स में सभी जरूरी चीजों को उपलब्ध कराया जाए और तूफान आने के पहले ही निचले इलाकों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर लाया जाए।

मछुआरों को तीन दिन तटी से दूर रहने का आदेश

मछुआरों को सलाह दी गई है कि वे 29 नवंबर तक दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी, श्रीलंका और तमिलनाडु के तटीय क्षेत्रों में न जाएं। 27 से 29 नवंबर तक पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी और दक्षिण आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में भी मछली पकड़ने से बचें। समुद्र में मौजूद मछुआरों को तुरंत किनारे लौटने की सलाह दी गई है।

सऊदी अरब ने दिया तूफान को 'फेंगल' नाम

इस तूफान का नाम 'फेंगल' सऊदी अरब की तरफ से प्रस्तावित किया गया है। यह एक अरबी शब्द है, जो भाषाई परंपरा और सांस्कृतिक पहचान का मिश्रण है। यह शब्द वर्ल्ड मीटियोलॉजिकल ऑर्गनाइजेशन (WMO) और संयुक्त राष्ट्र आर्थिक और सामाजिक आयोग (UNESCAP) के नामकरण पैनल में क्षेत्रीय विविधता को दर्शाता है।

चक्रवातों के नामों का चयन करते समय यह सुनिश्चित किया जाता है कि नामों का उच्चारण आसान हो, वे याद रखने में सरल हों, और सांस्कृतिक रूप से निष्पक्ष हों। यह ध्यान रखा जाता है कि नाम ऐसे हों जिनसे अलग-अलग क्षेत्रों और भाषाओं के बीच कोई विवाद पैदा न हो या किसी का अपमान न हो।

एक महीने पहले ओडिशा में आया था 'दाना' तूफान

25 अक्टूबर की रात ओडिशा के तट से चक्रवाती तूफान ‘दाना’ 110kmph की रफ्तार से टकराया था। सुबह करीब 8:30 बजे तूफान की लैंडफॉल प्रोसेस खत्म हुई। 8:30 घंटे में तूफान की रफ्तार 110kmph से घटकर 10kmph हो गई।

'दाना' के असर से ओडिशा और पश्चिम बंगाल में बारिश हुई। ओडिशा में कई इलाकों में पेड़ उखड़े, गाड़ियां भी डैमेज हुईं। वहीं पश्चिम बंगाल में एक की मौत हो गई। ओडिशा के CM मोहन चरण माझी ने बताया कि 5.84 लाख लोगों को रिलीफ कैंप में शिफ्ट किया गया।

भुवनेश्वर और कोलकाता एयरपोर्ट पर 24 अक्टूबर की शाम 5 बजे से 25 अक्टूबर सुबह 8 बजे तक 300 फ्लाइट्स कैंसिल रहीं। वहीं, साउथ ईस्ट रेलवे, ईस्ट कोस्ट रेलवे, ईस्टर्न रेलवे और साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे की 552 ट्रेनें रद्द की गईं। ओडिशा के अलावा तूफान का असर पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश, झारखंड, बिहार, छत्तीसगढ़ और तमिलनाडु में भी देखने को मिला। पश्चिम बंगाल सरकार ने 83 हजार लोगों को रिलीफ कैंप में पहुंचाया।

Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X