Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

दुनिया/खेल

हिजबुल्लाह का इजराइल पर उसकी ही कॉपी मिसाइल के इस्तेमाल से किया हमला

Updated on Tuesday, November 26, 2024 08:14 AM IST

बेरूत | लेबनान का लड़ाकू गुट हिजबुल्लाह इजराइल के खिलाफ एडवांस मिसाइल अलमास का इस्तेमाल कर रहा है। खास बात यह है कि हिजबुल्लाह ने यह मिसाइल इजराइल की एंटी टैंक मिसाइल स्पाइक की रिवर्स इंजीनियरिंग करके तैयार की है। न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक, हिजबुल्लाह ने 2006 में इजराइल की स्पाइक मिसाइल जब्त कर रिवर्स इंजीनियरिंग के लिए ईरान भेजी थी।

ईरान ने इन मिसाइलों की रिवर्स इंजीनियरिंग कर अलमास मिसाइल तैयार की और हिजबुल्लाह को सौंप दी। अब 18 साल बाद हिजबुल्लाह नए सिरे से बनी इन मिसाइलों से इजराइल के सैनिक ठिकानों, कम्यूनिकेशन सिस्टम और एयर डिफेंस लॉन्चर्स को निशाना बना रहा है।

ईरान की मदद से रिवर्स इंजीनियरिंग करके तैयार की, लेबनान में भी प्रोडक्शन शुरू

इजराइल के अनुसार, अलमास मिसाइल 16 किलोमीटर तक किसी भी टारगेट पर सटीक निशाना साध सकती है। ईरान पर अपनी निर्भरता कम करने के लिए अब हिजबुल्लाह ने लेबनान में ही इनका प्रोडक्शन शुरू कर दिया है।

हिजबुल्लाहह के पास रूसी मिसाइल भी

लेबनान में दो माह पहले लड़ाई शुरू होने के बाद इजराइली सेना ने हिजबुल्लाह के हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद किया है। इनमें अलमास मिसाइल भी हैं। बरामद हथियारों में रूसी कोरनेट एंटीटैंक मिसाइल भी शामिल हैं। वॉल स्ट्रीट जर्नल के मुताबिक, दक्षिण लेबनान में इजराइली सेना को बड़ी मात्रा में रूसी हथियार मिले हैं।

इजराइल के लिए खतरा बनी अलमास

अरबी और फारसी भाषा में अलमास का मतलब हीरा होता है। इस गाइडेड मिसाइल को वाहनों, ड्रोन, हेलीकॉप्टर और कंधे पर रखकर फायर कर सकते हैं। यह साइड से लगने की बजाय अपने निशाने के ठीक ऊपर गिरती है। इजराइली अधिकारियों के मुताबिक, अलमास से लेबनान की सीमा के पास इजराइली सेना और टैंक जैसे लड़ाकू वाहनों के लिए खतरा पैदा किया है। अलमास के तीन वर्जन हैं। हिजबुल्लाह नई पीढ़ी के चौथे वर्जन का इस्तेमाल कर रहा है।

इजराइल का बेरूत पर हवाई हमला

इजराइल और हिजबुल्लाह के बीच लगातार वार पलटवार का सिलसिला जारी है। इजराइल ने बीते शनिवार देर रात लेबनान की राजधानी बेरूत पर हवाई हमला किया। इस हमले में एक रिहायशी इमारत को निशाना बनाया गया, जिसमें 20 लोगों की मौत हो गई। इजराइली अधिकारियों के मुताबिक ये हमला हिजबुल्लाह के एक टॉप कमांडर मोहम्मद हैदर को मारने के लिए किया गया था।

हालांकि न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक हिजबुल्लाह ने कहा कि हमले में उसके किसी भी व्यक्ति की मौत नहीं हुई है। हिजबुल्लाह ने बयान जारी कर कहा कि हमले वाली वाली जगह पर उसका कोई भी कमांडर मौजूद नहीं था।

Have something to say? Post your comment
Father and Daughter Set World Record

: Father and Daughter Set World Record

Father and Daughter Set World Record

: Father and Daughter Set World Record

चर्चिल लेन पर गांधी की प्रतिमा ने दिया संदेश, हर व्यक्ति बने ‘वन मैन आर्मी’: राम मोहन राय

: चर्चिल लेन पर गांधी की प्रतिमा ने दिया संदेश, हर व्यक्ति बने ‘वन मैन आर्मी’: राम मोहन राय

कॉमनवेल्थ गेम्स में दमदार प्रदर्शन पर नीता अंबानी ने टीम इंडिया को दी बधाई

: कॉमनवेल्थ गेम्स में दमदार प्रदर्शन पर नीता अंबानी ने टीम इंडिया को दी बधाई

रिलायंस की राइज वर्ल्डवाइड से जुड़ीं भारत की उभरती क्रिकेटर गुनालन कमालिनी 

: रिलायंस की राइज वर्ल्डवाइड से जुड़ीं भारत की उभरती क्रिकेटर गुनालन कमालिनी 

हाउडी मोदी के बाद मेलबर्न मीट्स मोदी में करनाल का लाल छाया, प्रधानमंत्री मोदी ने सिर पर हाथ रखकर दिया आशीर्वाद

: हाउडी मोदी के बाद मेलबर्न मीट्स मोदी में करनाल का लाल छाया, प्रधानमंत्री मोदी ने सिर पर हाथ रखकर दिया आशीर्वाद

शांति, भाईचारे और निष्काम कर्म के वैश्विक संदेश के साथ क्योटो (जापान) में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का भव्य समापन

: शांति, भाईचारे और निष्काम कर्म के वैश्विक संदेश के साथ क्योटो (जापान) में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का भव्य समापन

जॉर्जिया से गैंगस्टर वैनकेट गर्ग का प्रत्यर्पण, STF हरियाणा को बड़ी सफलता

: जॉर्जिया से गैंगस्टर वैनकेट गर्ग का प्रत्यर्पण, STF हरियाणा को बड़ी सफलता

मुख्यमंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात

: मुख्यमंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात

आबू रोड में होगी 10वीं एसडीपीएफ राष्ट्रीय चैंपियनशिप

: आबू रोड में होगी 10वीं एसडीपीएफ राष्ट्रीय चैंपियनशिप

X