Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

राष्ट्रीय

मणिपुर : अगवा किए गए 3 मैतेइयों की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आई सामने

Updated on Monday, November 25, 2024 09:59 AM IST

इंफाल | मणिपुर के 5 जिलों में जारी कर्फ्यू के बीच एक सनसनीखेज खुलासा हुआ। 11 नवंबर को कुकी उग्रवादियों ने जिरीबाम से 6 मैतेई लोगों (तीन महिलाएं, तीन बच्चे) को अगवा कर उनकी हत्या कर दी थी। इनमें से 3 के शवों की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट सामने आई है। इसके मुताबिक सभी शव बहुत ही खराब हालत में थे। दो महिलाओं को कई बार गोली मारने के सबूत मिले हैं।

इन शवों में 3 साल के बच्चे चिंगखेंगनबा का शव भी था। पोस्टमॉर्टम के दौरान डॉक्टरों को उसके सिर में गोली लगने का घाव मिला। दिमाग का एक हिस्सा और दाहिनी आंख गायब थी। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि उग्रवादियों ने बच्चे को पास से सिर में गोली मारी, जिससे उसके दिमाग का हिस्सा उड़ गया। उसके सीने और शरीर के अन्य हिस्सों में चाकू के घाव व हाथ में फ्रैक्चर मिला है।

3 साल के बच्चे के सिर में गोली मारी गई; स्कूल-कॉलेज खोलने का आदेश रद्द

पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद मणिपुर में तनाव बढ़ने की आशंका है। इसलिए राज्य सरकार ने रविवार देर शाम कर इंफाल वैली के कर्फ्यूग्रस्त पांच जिलों और जिरीबाम में स्कूल-कॉलेज खोलने का आदेश वापस ले लिया। दिन में जारी आदेश में स्कूल-कॉलेज सोमवार से खोलने की बात कही गई थी।

बीते 11 नवंबर को जिरीबाम में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 10 कुकी-जो उग्रवादियों को मार गिराया था। इसके बाद जिले से कथित कुकी उग्रवादियों ने एक मैतेई परिवार के 6 लोगों को अगवा कर लिया था। इनमें तीन महिलाएं और तीन बच्चे थे। ये जिरीबाम के राहत शिविर में शरण लिए थे। 16 नवंबर को इनके शव नदी में तैरते मिले थे।

एक महिला के सीने में 3 तो दूसरे के शरीर में 5 गोलियों के घाव मिले

अभी छह अपहृतों में दो महिलाओं 60 साल की वाई रानी देवी, 25 साल की एल. हेतोनबी देवी और 3 साल के चिंगखेंगनबा सिंह की ही पीएम रिपोर्ट आई है। अपहरण के बाद इनकी फोटो वायरल हुई थी। इसमें 3 साल के चिंगखेंगनबा के सामने उसकी मां हेतोनबी और आठ महीने का भाई बैठा है। रिपोर्ट बताती है कि हेतोनबी की छाती में 3 गोलियां मारी गई थीं। रानी देवी की खोपड़ी, पेट, हाथ में एक-एक तो छाती में दो गोलियों के घाव मिले हैं।

पुलिस बोली- कोर्ट के आदेश पर देंगे रिपोर्ट

बाकी तीन अपहृतों 8 महीने के बच्चे लंगंबा सिंह, उसकी मौसी 31 साल की टी. थोईबी देवी और 8 साल की बेटी टी. थजमनबी देवी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट जिरीबाम पुलिस के पास है। मृतकों के लिए न्याय की मांग कर रही संयुक्त समिति ने बताया कि पुलिस ने बाकी रिपोर्ट देने से मना कर दिया है। उसने कहा है कि कोर्ट के आदेश पर ही रिपोर्ट देंगे।

CM ने कहा था- मणिपुर में ऐसा रहा, मुझे शर्म आती है

 मणिपुर पुलिस ने बताया कि विधायकों के घर आगजनी-लूटपाट मामले में बीते दो दिन में 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया। काकचिंग जिले से तीन लोगों को 22 नवंबर को गिरफ्तार किया गया था। 23 नवंबर को इंफाल पश्चिम से 4 लोग अरेस्ट किए गए थे। कुल गिरफ्तारियां 41 हो गई हैं।

22 नवंबर को सीएम एन बीरेन सिंह ने कहा था कि आगजनी-लूट करने वालों की पहचान की गई है। इनके खिलाफ कानूनी एक्शन लिया जा रहा है। उन्होंने कहा था कि मुझे सार्वजनिक रूप से यह कहते हुए शर्म आती है कि मणिपुर में ऐसी चीजें हो रही हैं।

Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X