Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

राष्ट्रीय

दिल्ली में 'दमघोंटू धुंध', प्रदूषण स्तर खतरे के निशान के पार, बंद हो सकते हैं सभी स्कूल 

Updated on Wednesday, November 08, 2017 12:13 PM IST

नई दिल्ली,7 नवंबर ( न्यूज़ अपडेट इंडिया ) : देश की राजधानी दिल्ली आज घने कोहरे की चादर में लिपटी है। इंडिया गेट समेत कई इलाक़ों में विज़िबिलटी 200 मीटर से भी कम हो गई है और चिंता की बात ये है कई जगह प्रदूषण स्तर खतरे के निशान को पार कर गया है। कई लोगों को आंखों में जलन और सांस लेने में भी तकलीफ हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक़ अगले 2 दिनों तक राहत मिलने की उम्मीद कम है। दिल्ली में इस धुंध के पीछे पंजाब और हरियाणा से आए धुएं को भी ज़िम्मेदार माना जा रहा है। वहीं दिल्ली में स्मॉग की वजह से सभी स्कूल बंद हो सकते हैं। दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया को अगले कुछ दिनों तक स्कूल बंद रखने का आदेश दिया है। इससे पहले आईएमए ने भी सभी स्कूल बंद करने की सलाह दी थी।

मौसम विभाग के मुताबिक हवा की रफ़्तार कम है इसीलिए प्रदूषित कण एक जगह ठहरे हैं। हवा में मौजूद नमी के चलते यही कण स्मॉग में तब्दील हो रहे हैं और पूरे शहर की हवा ज़हर बन रही है। ख़तरा ज़्यादा है तो इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने भी दिल्ली सरकार को चिट्ठी लिखकर अपील की है कि सभी स्‍कूलों में बच्चों के आउटडोर गेम्‍स पर तुरंत रोक लगा दी जाए और दिल्ली में होने वाली हाफ मैराथन को भी रोक दिया जाए। साथ ही डॉक्टरों ने सुबह के वक़्त मॉर्निंग वॉक को भी बेहद ख़तरनाक बताया है।

जानलेवा है स्मॉग

स्मॉग से फेफड़े और सांस से जुड़ी गंभीर बीमारी का खतरा
खांसी, जुकाम और सीने में दर्द की समस्या हो सकती है
दिल्ली में 10 में 4 बच्चे फेफड़ों से जुड़ी बीमारियों की चपेट में
2 साल के बड़े बच्चों में अस्थमा की बीमारी बढ़ी
15 साल से छोटे बच्चे ब्रोनकाइटिस बीमारी की चपेट में

स्मॉग से कैसे बचें?

जहां तक संभव हो बाहर निकलने से बचें
एक्सरसाइज या योगा घर के अंदर ही करें
कोशिश करें कि घर के दरवाजे बंद ही रखें
बाहर निकलें तो N-95 लेवल मास्क पहनें
सांस की बीमारी वाले इनहेलर दवाई साथ रखें

दिल्ली में ज़हरीली हवा के पीछे प्रदूषण और धुंध तो ज़िम्मेदार है ही लेकिन पंजाब और हरियाणा में जलती हुई पराली भी दिल्ली के लिए दहशत का सबब बन चुकी हैं। दो राज्यों से उठने वाला धुआं दिल्ली के लिए घातक बन चुका है। दिल्ली के कई इलाक़ों में एयर क्वालिटी इंडेक्स 400 के पार पहुंच चुका है जबकि रविवार सुबह आनंद विहार में पीएम 10 का स्तर 1010 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर रिकॉर्ड किया गया। नोएडा और गाज़ियाबाद में भी एयर क्वाटिली इंडेक्टस 400 को पार कर गया है। लेकिन ख़तरा यहीं ख़त्म नहीं होता। मौसम विभाग के मुताबिक़ अगले 2-3 दिनों तक दिल्ली में ये एयर इमरजेंसी ख़त्म होने वाली नहीं है बल्कि हालत और बदतर होंगे।

पीएम 10 का स्तर

आरके पुरम---743
आनंद विहार---738
शादीपुर---420
मंदिर मार्ग---682
पंजाबी बाग---999
सिरी फोर्ट---420

स्मॉग जितना खतरनाक बच्चों के लिए है उतनी ही बड़ों के लिए भी है। एक रिपोर्ट के मुताबिक़ दिल्ली की हवा इतनी खराब हैं कि सांस लेते वक़्त आप 25 सिगरेट के बराबर धुआं अंदर खींचते हैं। तो सोचिए, जब पंजाब-हरियाणा से निकले पराली के धुएं और धुंध से स्मॉग बनेगा तो हालात क्या होंगे।

स्मॉग है क्या?

गाड़ियों और फैक्ट्रियों से निकलने वाली खतरनाक गैस, धुएं और कोहरे के मेल से स्मॉग बनता है
स्मॉग का असर हवा में कई दिनों तक हो सकता है
तेज हवा चलने या बारिश के बाद ही स्मॉग का असर खत्म होता है
स्मॉग वो ज़हर है जो किसी को भी बहुत बीमार बना सकता है।

लेकिन सवाल ये कि देश के दो राज्यों में इस कोहरे और धुंध के लिए जिम्मेदार कौन है? तो जवाब हैं खेतों में धधकती पराली जिसके धुएं ने शहर के शहर अपनी आगोश में ले लिए और फॉग के साथ मिलकर यही धुआं स्मॉग बन गया। धान की फसल काटने के बाद खेतों में जो अवशेष रह जाते हैं, उसे पराली कहते हैं। किसानों को दिसंबर में गेहूं की फसल की बुवाई करनी होती है इस वजह से वो खेतों में पड़ी पराली को आग लगा देते हैं। पंजाब में हर साल करीब 1 करोड़ 70 लाख क्विंटल पराली जलाई जाती है।
Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X