चंडीगढ़ । आदर्श पब्लिक स्मार्ट स्कूल, सेक्टर-20बी में अग्निशमन विभाग चंडीगढ़ के अधिकारियों द्वारा अग्नि सुरक्षा पर मॉक ड्रिल और जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया। देवेन्द्र सिवाच और अंकुश गेलावट ने छात्रों और शिक्षकों को आपातकालीन और प्राकृतिक आपदा जैसे भूकंप, बाढ़ आदि के दौरान आग लगने पर अपनाए जाने वाले सुरक्षा उपायों के बारे में मार्गदर्शन दिया।