Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

राष्ट्रीय

हिंदुस्तानी ज्योतिषी की भविष्यवाणी से पाकिस्तान में मचा हड़कंप, ISI सकते में

Updated on Wednesday, November 08, 2017 12:12 PM IST

नई दिल्ली,7 नवंबर ( न्यूज़ अपडेट इंडिया ) : हिंदुस्तान के एक ज्योतिषी की भविष्यवाणी से पाकिस्तान में हड़कंप मच गया है। आलम ये है कि पाकिस्तान की सरकार से लेकर खुफिया एजेंसी आईएसआई तक सकते में हैं और बकायदा अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस अलर्ट में साफ लिखा है कि आने वाले वक्त में हिंद महासागर में तेज भूकंप आ सकता है। भूकंप से कई एशियाई देशों में तबाही मचेगी और इसका शिकार पाकिस्तान भी होगा। लिहाज़ा सभी एजेंसियों को सतर्क किया जाता है। पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI की तरफ से जारी इस अलर्ट में खतरे से निपटने के लिए बकायदा सेना के अफसरों की टीम तक बनाए जाने का ज़िक्र है।

पाकिस्तान में फैले हड़कंप की वजह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखी एक चिट्ठी है। केरल के एक ऐक्स्ट्रा सेंसरी पर्सेप्शन संस्थान यानी ESP से जुड़े बाबू कलाइल नाम के शख्स ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सितंबर में एक चिट्ठी भेजी थी। चिट्ठी में भविष्यवाणी की गई कि इस साल दिसंबर में हिंद महासागर में भीषण भूकंप और सुनामी आएगी।

भूकंप और सुनामी की चपेट में 11 एशियाई देश आएंगे जिनमें भारत और पाकिस्तान शामिल हैं। तूफान से समुद्र तट की सीमाएं बदल जाएंगी। हालांकि भारत में तो इस भविष्यवाणी का ज़्यादा असर देखने को नहीं मिला लेकिन पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान ने इसे गंभीरता से लिया।

पाकिस्तानी सरकार ने संभावित डर से निपटने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। ISI की ओर से जारी रिपोर्ट का हवाला देते हुए आशंका जताई गई है कि एशिया में बड़ी तीव्रता का भूकंप आ सकता है। भूकंप को लेकर ISI के सर्कुलर को लेकर सोशल मीडिया में जमकर मज़ाक उड़ाया जा रहा है। एक शख्स ने लिखा है कि ISI को भूकंप का तो पता है लेकिन लादेन के एबटाबाद में होने का पता नही था।

Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X