Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

राष्ट्रीय

पूर्व सीएम केजरीवाल का 'रेवड़ी पर चर्चा' अभियान

Updated on Saturday, November 23, 2024 08:25 AM IST

नई दिल्ली | दिल्ली के पूर्व सीएम और आम आदमी पार्टी (AAP ) संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को AAP के 'रेवड़ी पर चर्चा' अभियान की शुरुआत की। उन्होंने शुक्रवार को कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव सिर पर हैं। हम आज से 'रेवड़ी पर चर्चा' अभियान की शुरू करने जा रहे हैं। पूरी दिल्ली में 65 हजार मीटिंग की जाएंगी। हमारी सरकार की 6 मुफ्त की 'रेवड़ियों' वाला पर्चा बांटेंगे।

बोले- दिल्ली में 65 हजार मीटिंग करेंगे, लोगों से पूछेंगे- उन्हें मुफ्त की 'रेवड़ियां' चाहिए या नहीं

उन्होंने कहा, 'हमने दिल्ली में बहुत काम किया है। हमने दिल्ली के लोगों को 6 मुफ्त सुविधाएं 'रेवाड़ियां' दी हैं। हम दिल्ली के लोगों से पूछना चाहते हैं कि उन्हें ये 'रेवाड़ियां' चाहिए या नहीं चाहिए। दिल्ली विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल 23 फरवरी 2025 को खत्म हो रहा है। पिछला विधानसभा चुनाव फरवरी 2020 में हुआ था, जिसमें आम आदमी पार्टी ने पूर्ण बहुमत हासिल किया था और 70 में से 62 सीटें जीती थीं।'

केंद्र के पास उतनी ही पवार जितनी हमारे पास

केजरीवाल ने कहा, 'AAP कार्यकर्ता वोटर्स से पूछेंगे कि पिछले 10 सालों में भाजपा ने दिल्ली के लिए क्या किया है, क्योंकि राष्ट्रीय राजधानी आधा राज्य है, यहां केंद्र सरकार के पास उतनी ही शक्तियां हैं, जितनी हमारे पास हैं। भाजपा 20 राज्यों में सत्ता में है। एक भी राज्य में वे ये मुफ्त 'रेवड़ियां' नहीं देती है। ऐसा इसलिए है, क्योंकि उनका इरादा ये नहीं है। केवल AAP ही जानती है कि ये सुविधाएं कैसे दी जाती हैं। भाजपा ने केवल दिल्ली सरकार के कामों को रोका है।' पीएम मोदी कई बार बोल चुके हैं कि केजरीवाल मुफ्त की 'रेवड़ी' दे रहा है, ये बंद होनी चाहिए। हम कहते हैं कि हां हम ये मुफ्त की 'रेवड़ी' दे रहे हैं।

शाह और हरदीप पुरी ने झूठे वादे किए

 केजरीवाल ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और हरदीप पुरी ने पिछले चुनाव में पूर्वांचली समुदाय से झूठे वादे किए। उन्होंने अनऑथराइज्ड कॉलोनियों के लिए रजिस्ट्रेशन का वादा किया था। लेकिन पांच साल में एक भी रजिस्ट्रेशन पूरा नहीं किया। इसके उलट हमने पूर्वांचल के निवासियों के जीवन को सम्मान दिया है।

दिल्ली विधानसभा चुनाव- AAP की पहली लिस्ट जारी: 11 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान

 21 नवंबर को AAP ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 11 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी। इनमें से छह नेता ऐसे हैं, जो BJP या कांग्रेस छोड़कर आप में शामिल हुए हैं। ब्रह्म सिंह तंवर, बीबी त्यागी और अनिल झा ने हाल ही में BJP छोड़ी थी। वहीं जुबैर चौधरी, वीर सिंह धींगान और सुमेश शौकीन कांग्रेस से आप में आए।

Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X