Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

राष्ट्रीय

15 राज्यों की 46 विधानसभा, 2 लोकसभा सीटों के आज आएंगे रिजल्ट

Updated on Saturday, November 23, 2024 08:25 AM IST

नई दिल्ली | महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव के नतीजों के साथ ही 15 राज्यों की 46 विधानसभा और 2 लोकसभा सीटों के परिणाम आज आएंगे। काउंटिंग सुबह 8 बजे शुरू होगी। 12 बजे तक सबकुछ साफ हो जाएगा।

इन 46 विधानसभा सीटों के साथ ही सिक्किम की 2 सीटों पर भी उपचुनाव की घोषणा हुई थी, लेकिन 30 अक्टूबर को ही सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (SKM) के दोनों प्रत्याशियों को निर्विरोध विजयी घोषित कर दिया गया था।

चुनाव से पहले इन 46 सीटों में से 27 सीटों पर विपक्ष का कब्जा था। इनमें अकेले कांग्रेस के पास 13 सीटें थीं। वहीं, भाजपा की 11 सीटों सहित NDA के पास कुल 17 सीटें थीं। 2 सीटों पर अन्य दलों के विधायक थे। इनमें 41 विधानसभा सीटें विधायकों के सांसद बनने, 3 के निधन, 1 के जेल और 1 के दलबदल की वजह से खाली हुई थीं।

प्रियंका गांधी का पहला चुनाव, यूपी की 9, राजस्थान की 7, बंगाल की 6 सीटें

ये उपचुनाव दो चरणों में हुए थे। पहले चरण में 13 नवंबर को 10 राज्यों की 31 विधानसभा और केरल की वायनाड लोकसभा सीट जबकि दूसरे चरण में 20 नवंबर को 4 राज्यों की 15 विधानसभा और एक राज्य महाराष्ट्र की नांदेड़ लोकसभा सीट पर वोटिंग हुई थी।

वायनाड लोकसभा सीट राहुल गांधी के इस सीट को छोड़कर रायबरेली सीट चुनने की वजह से खाली हुई थी। इस सीट से राहुल की बहन प्रियंका गांधी वाड्रा चुनाव लड़ रही हैं। लंबे अरसे से राजनीति में सक्रिय प्रियंका पहली बार कोई चुनाव लड़ रही हैं।

उनका मुकाबला भाजपा की नव्या हरिदास और लेफ्ट के सत्यन मोकेरी से है। वहीं, नांदेड़ लोकसभा सीट कांग्रेस सांसद वसंतराव चव्हाण के निधन से खाली हुई थी। लोकसभा चुनाव के सिर्फ दो महीने बाद ही अगस्त, 2024 में उनका देहांत हो गया था।

कहीं बम चले, कहीं SDM पीटे; पत्थरबाजी हुई तो पुलिस भागी

पश्चिम बंगाल में 13 नवंबर को वोटिंग हुई थी। यहां के उत्तर 24 परगना जिले में वोटिंग के दौरान TMC नेता अशोक साहू पर बम फेंका गया और गोलीबारी हुई। इसमें उनकी मौत हो गई। इसके अलावा राजस्थान के देवली-उनियारा सीट पर कांग्रेस से बागी और निर्दलीय उम्मीदवार नरेश मीणा ने SDM अमित चौधरी को थप्पड़ जड़ दिया। मीणा समरावता मतदान केंद्र जबरन घुसने की कोशिश कर रहे थे। काफी हंगामें के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया।

यूपी की 9 सीटों पर 20 नवंबर को वोटिंग हुई। यहां मीरापुर सीट पर वोटिंग के दौरान भीड़ ने पुलिस पर पथराव कर दिया तो पुलिस को जान बचाकर भागना पड़ा। इसके बाद इंस्पेक्टर ने भीड़ को खदेड़ने के लिए पिस्टल तान दी और गोली मारने की धमकी दी।

यह विवाद इतना बढ़ा कि समाजवादी पार्टी प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने X पर वीडियो शेयर करके इंस्पेक्टर को निलंबित करने की मांग कर दी। वहीं, करहल में वोटिंग के बीच एक दलित युवती की हत्या कर दी गई। पिता ने आरोप लगाया कि सपा को वोट देने से मना करने पर युवक ने बेटी को मार डाला।

Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X