Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

चंडीगढ़

रोबोटिक सर्जरी कैंसर मरीजों के लिए वरदान : प्रोफेसर डॉ. पवनिंद्र लाल

Updated on Thursday, November 21, 2024 18:46 PM IST

मोहाली ।  चिकित्सा जगत में आई नई तकनीकी क्रांति एवं स्वाथ्य सुविधाओं से भारत अब विदेशों के मुकाबले गंभीर से गंभीर बीमारियों से ग्रस्त मरीजों को बचाने में सक्षम है, वहीं रोबोटिक सर्जरी गंभीर व जटिल बीमारियों से ग्रस्त मरीजों के लिए वरदान की तरह साबित हो रही है, यह बात भारत के जाने माने रोबोटिक सर्जन प्रोफेसर (डॉक्टर) पवनिंद्र लाल ने स्थानीय पार्क ग्रेसियन अस्पताल में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में कही, जो कि मिनिमल एक्सेस, एडवांस सर्जिकल साइंस और रोबोटिक सर्जरी से लैस आईएमएआरएस इंस्टिट्यूट के चेयरमैन के रूप में जुड़े हैं।

सर्जिकल ऑन्कोलॉजी, लेप्रोस्कोपिक सर्जरी और गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल एक्सपर्ट डॉक्टर पवनिंद्र लाल ने बताया कि रोबोटिक सर्जरी में चीरे छोटे होते हैं, जिसके परिणामस्वरूप रोगियों को कम रक्त की हानि होती है और दर्द भी कम होता है। सर्जरी के दौरान न्यूनतम कट, रक्त की हानि, संक्रमण की कम संभावना, कम रक्त आधान, कम निशान और कम आंतरिक चोटों के कारण रोगियों की तेजी से रिकवरी सुनिश्चित होती है।

डा पवनिंद्र लाल ने बताया कि हाथों की बजाए रोबोटिक सर्जरी मरीज के लिए कम तकलीफ व ज्यादा लाभदायक साबित हुई है। उन्होंने बताया कि मरीज के आप्रेशन के दौरान शरीर के जिन हिस्सों तक हाथ पहुंचाना मुश्किल था, अब 360 डिग्री तक घूमने वाले रोबोट की मदद से वहां पहुंच की जा सकती है। उन्होंने बताया कि कैंसर को जड़ से खत्म करने के लिए रोबोटिक सर्जरी कैंसर के मरीजों के एक वरदान की तरह है। उन्होंने बताया कि रोबोट की मदद से रोगी के शरीर में डाले गए एक विशेष कैमरे के माध्यम से ऑपरेटिव एरिया का 3डी व्यू देखकर उसको पूरी तरह से तंदरूस्त किया जा सकता है।

प्रोफेसर लाल ने बताया कि रोबोटिक्स सर्जरी जटिल गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल कैंसर, गंभीर स्त्री रोग, किडनी व प्रोस्टेट कैंसर, कान-नाक और गले (ईएनटी) के जटिल विकारों, पेट के कैंसर के इलाज के लिए वरदान कि तरह है।

Have something to say? Post your comment
एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

: जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

: वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

: पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

: इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

: Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

: नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

: आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

: पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

: विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

X