Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

चंडीगढ़

राउंडग्लास फाउंडेशन फुटबॉल कप 2024, ग्रामीण पंजाब का सबसे बड़ा फुटबॉल टूर्नामेंट

Updated on Wednesday, November 20, 2024 18:25 PM IST

चंडीगढ़ ।  खेल और टेक्नोलॉजी का लाभ उठाकर पंजाब के युवाओं के संपूर्ण विकास के अपने मिशन पर लगातार आगे बढ़ते हुए, राउंडग्लास फाउंडेशन ग्रामीण पंजाब के बच्चों के लिए सबसे बड़ा फुटबॉल टूर्नामेंट - राउंडग्लास फाउंडेशन फुटबॉल कप, 2024 (आरएफएफसी) आयोजित कर रहा है।

वर्तमान में, 4,000 बच्चे विभिन्न स्थानों पर खेले जा रहे मैचों में अंडर 12 और अंडर 16 कैटेगरीज में मुकाबला कर रहे हैं। टूर्नामेंट में 50 लड़कियों की टीमों सहित कुल 300 टीमें भाग ले रही हैं, जिसका फाइनल मैच 23 नवंबर को मोहाली के सेक्टर 78 स्थित गमाडा कॉम्प्लेक्स में होगा।

 फुटबॉल कप में 50 लड़कियों की टीमों सहित 300 टीमें ले रही भाग

राउंडग्लास फाउंडेशन द्वारा चंडीगढ़ प्रेस क्लब में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कविता खन्ना ने बच्चों के शारीरिक, भावनात्मक और मानसिक विकास में फुटबॉल जैसे जोश भरे खेलों के महत्व के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि कविता और विनोद खन्ना फाउंडेशन को राउंडग्लास फाउंडेशन फुटबॉल कप 2024 के साथ सहभागिता करने पर गर्व है। जमीनी स्तर पर बच्चों के बीच खेलों को बढ़ावा देना उनके ओवरऑल ग्रोथ के लिए महत्वपूर्ण है। खेलों में शुरुआती जुड़ाव कम्युनिटी और सभी को साथ लेकर चलने की भावना को बढ़ावा दे सकता है, जो कि शुरुआती वर्षों के दौरान विशेष रूप से महत्वपूर्ण है। यह प्रतिभा को शुरुआती स्तर पर पहचानने और उसका पोषण करने में भी मदद करता है। जमीनी स्तर के खेलों में निवेश करना हमारी आने वाली पीढ़ियों की बेहतरी और क्षमता में निवेश है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए राउंडग्लास फाउंडेशन के लीडर  विशाल चौला ने पंजाब के युवाओं के विकास में खेलों के महत्व को दर्शाया। उन्होंने कहा कि “हमारे 400 स्पोर्ट्स सेंटर राज्य के गांवों में बच्चों को खेल के माध्यम से खेलने और आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करके उनके जीवन को बदल रहे हैं। हमारा मानना है कि खेल सिर्फ खेल नहीं हैं - वे युवा प्रतिभाओं में लीडरशिप, टीमवर्क, अनुशासन और मजबूती पैदा करने के लिए पॉवरफुल टूल हैं। आरएफसीसी इस विजन का एक प्रमाण है। यह टूर्नामेंट न केवल बच्चों को अपने जुनून और प्रतिभा को दिखाने के लिए एक बेहतरीन प्लेटफॉर्म देता है, बल्कि उन्हें अपनी जड़ों से जुड़ने और अपने गांव के भाईचारे की ताकत का जश्न मनाने में भी मदद करता है।

Have something to say? Post your comment
एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

: जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

: वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

: पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

: इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

: Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

: नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

: आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

: पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

: विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

X