डेराबस्सी । डेंगू की वजह से अस्पतालों में आई रक्त की कमी को पूरा करने के लिए कोर मेटल्स क्राफ्टस लिमिटेड के निर्देशक अक्षित गर्ग द्वारा विश्वास फाउंडेशन पंचकूला, एचडीएफसी बैंक व इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी जिला शाखा मोहाली के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह रक्तदान शिविर कोर मेटल्स क्राफ्टस लिमिटेड के प्रांगण में लगाया गया। शिविर सुबह 10:30 बजे शुरू हुआ ओर दोपहर बाद 3 बजे तक चला।
विश्वास फाउंडेशन की अध्यक्ष साध्वी नीलिमा विश्वास ने बताया कि शिविर का उद्घाटन कोर मेटल्स क्राफ्टस लिमिटेड के निर्देशक अक्षित गर्ग द्वारा किया गया। शिविर को सफल बनाने में कंपनी से जगदीप राणा हेड एच आर एण्ड ऐड्मिन, नीरज मल्होत्रा वाईस प्रेसीडेंट मार्केटिंग का योगदान अति सराहनीय रहा। शिविर में 66 डोनर्स ने ब्लड डोनेट करने के लिए रजिस्टर करवाया 8 को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों की वजह से रक्तदान करने के लिए मना कर दिया गया। ब्लड बैंक पीजीआई चंडीगढ़ की टीम ने डॉक्टर एकता परमजीत की देखरेख में 58 यूनिट्स रक्त एकत्रित किया।
निर्देशक अक्षित गर्ग बताया की लोगों में यह भ्रम है कि रक्तदान करने से शरीर में कमजोरी आती है। रक्तदान के कारण कोई कमजोरी नहीं आती, बल्कि सभी को 90 दिन में एक बार अवश्य ही रक्तदान करना चाहिए। इससे जरूरतमंदों को मदद मिलती है साथ ही शरीर स्वस्थ रहता है। रक्तदान जैसा पुनीत काम सबसे बड़ी सेवा में आता है। इस रक्तदान शिविर में आये सभी रक्तदानियों को प्रशंसा पत्र व गिफ्ट देकर प्रोत्साहित किया गया। इस अवसर पर विश्वास फाउंडेशन से सत्य भूषण खुराना उपस्थित रहे।