Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

राष्ट्रीय

महाराष्ट्र चुनाव में बिटकॉइन घोटाले का पैसा: पूर्व IPS अधिकारी रवींद्र नाथ पाटिल

Updated on Wednesday, November 20, 2024 08:01 AM IST

मुंबई | महाराष्ट्र में 20 नवंबर को 288 विधानसभा सीटों के लिए वोटिंग होनी है। लेकिन इससे महज 12 घंटे पहले पुणे के पूर्व IPS अधिकारी रवींद्र नाथ पाटिल ने आरोप लगाया कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में बिटकॉइन घोटाले का पैसा इस्तेमाल हो रहा है।

रवींद्र ने न्यूज एजेंसी से कहा- बिटकॉइन डीलर ने ही उन्हें बताया है कि इसमें बारामती सांसद और महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष भी शामिल हैं। वे पहले ही 150 करोड़ रुपए के बिटकॉइन बेच चुके हैं। उनके पास कई सौ करोड़ और हैं।

सुप्रिया सुले-नाना पटोले शामिल, BJP ने पूछा जिनका जिक्र वे बड़े लोग कौन, सुले बोलीं- यह गंदी राजनीति

इन आरोपों के बाद BJP ने मंगलवार रात प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसमें प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने डीलर, अमिताभ गुप्ता, सुप्रिया सुले, नाना पटोले की बातचीत का ऑडियो शेयर किया। उन्होंने पूछा- डीलर जिनकी बात कर रहा है, वे बड़े लोग कौन हैं?

इधर, बारामती से लोकसभा सांसद सुप्रिया सुले ने रवींद्र नाथ के खिलाफ शिकायत दर्ज की है। साथ ही X पर एक पोस्ट में लिखा- BJP गंदी राजनीति कर रही है। सुले ने सुधांशु त्रिवेदी के खिलाफ मानहानि का केस करने की चेतावनी भी दी है।

BJP ने जो वॉइस नोट शेयर किए, उनमें क्या है

  • पहला ऑडियो : इसमें सारथी एसोसिएट्स ऑडिट फर्म के कर्मचारी गौरव मेहता का पुलिस कमिश्नर अमिताभ गुप्ता को भेजा गया वॉइस नोट है। गौरव अंग्रेजी में कह रहा है- हमने पाटिल और घोडे (पाटिल के सहयोगी) के नाम से 4 क्रिप्टो वॉलेट बनाए थे। इन वॉलेट से लेन-देन हुए थे। अगर कोई जांच होती है, तो इसमें वही दो लोग(पाटिल और घोडे) फंसेंगे। मेरा यकीन करें, कोई भी हम तक नहीं पहुंच सकता।
  • दूसरा ऑडियो : इसमें गौरव मेहता को भेजे गए सुप्रिया सुले के 3 वॉइस नोट हैं। सुप्रिया अंग्रेजी में कह रही हैं- गौरव आप हमें जवाब क्यों नहीं दे रहे हैं। हमें कैश पहले चाहिए। दूसरे नोट में सुप्रिया कहती हैं- आपका कोई भी आदमी जवाब नहीं दे रहा है। हमसे गेम मतखेलो। पैसों का क्या हुआ। गुप्ता ने कहा था- सारे पैसे आपके पास हैं। तुरंत फोन करें। चुनाव चल रहे हैं और हमें पैसों की जरूरत है। तीसरे नोट में सुप्रिया कह रही हैं- बॉस आप क्यों सारे बिटकॉइन कैश में कन्वर्ट नहीं करवा रहे हैं। उनकी कीमत भी फेवरेबल है। हमें फंड की जरूरत है। आप इन्क्वायरी की चिंता मत करो। जब हम सत्ता में आएंगे तो संभाल लेंगे। आप इसे करो बस।
  • तीसरा ऑडियो: इसमें पुलिस कमिश्नर अमिताभ गुप्ता को भेजा गया नाना पटोले का वॉइस नोट है। नाना, अमिताभ पर दवाब बनाते हुए पूछ रहे हैं-अमिताभ, पैसे का क्या हुआ। कल पूछा था न ? ऐसी मजा-मस्ती मत करो।
  • चौथा ऑडियो : इसमें पुलिस कमिश्नर अमिताभ गुप्ता के गौरव मेहता को भेजे गए 4 वॉइस नोट हैं। पहले नोट में अमिताभ कह रहे हैं- गौरव आप मेरा और भाग्यश्री के साथ हुई सारी चैट, बिटकॉइन, BHR से जुड़ा डेटा डिलीट करें। दूसरे नोट में अमिताभ कह रहे हैं- अगले हफ्ते 100 करोड़ की जरूरत है। तैयार रखें। विनोद भी आपको 25 करोड़ देगा, कुछ बड़ा होने वाला है। आपकी तरफ से गड़बड़ नहीं होनी चाहिए। तीसरे नोट में अमिताभ बोल रहे हैं- गौरव, हमें अगले हफ्ते तक 50 करोड़ चाहिए। इसे दुबई में किसी को डिलीवर करना होगा। कृपया अपने दोस्त से कहें कि वह नकदी तैयार रखे। चौथे नोट में अमिताभ कहते हैं- हमें अगले हफ्ते कुछ और बिटकॉइन चाहिए, अपने खरीदार से कहें तैयार रहें।

सुप्रिया बोलीं- आरोप झूठे, EC-साइबर क्राइम से शिकायत की

पूर्व IAS के आरोप के बाद सुप्रिया ने इसकी शिकायत चुनाव आयोग और साइबर क्राइम से की है। सुप्रिया ने X पर पोस्ट में लिखा- वोटिंग से एक रात पहले, मतदाताओं को गुमराह करने के लिए झूठी खबर फैलाने के हथकंडे अपनाए जा रहे हैं। हमने बिटकॉइन के दुरुपयोग के झूठे आरोपों के खिलाफ चुनाव आयोग और साइबर क्राइम में शिकायत दर्ज कराई है। इसके पीछे की मंशा पूरी तरह से साफ है। यह निंदनीय है कि भारत के संविधान के तहत बने लोकतंत्र में ऐसी चीजें हो रही हैं।

Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X