Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

राष्ट्रीय

साइकिल चलाकर दिया पर्यावरण के प्रति जागरूकता का संदेश 

Updated on Monday, November 06, 2017 11:32 AM IST

नई दिल्ली,5 नवंबर ( न्यूज़ अपडेट इंडिया ) । सर्द सुबह में स्वास्थ्य, पर्यावरण और ईंधन संरक्षण के लिए रविवार को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में लोगों का जोश, जुनून और उत्साह देखने लायक था। पेट्रोलियम संरक्षण अनुसंधान संघ (पीसीआरए) के तत्वावधान में आयोजित सक्षम पैडल दिल्ली 2017 साइक्लोथॉन में प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। आओ साइकिल चलाएं का संदेश देने के लिए बड़ी संख्या में बच्चे, दिव्यांग, युवा और बुजुर्ग पहुंचे।

साइक्लोथॉन में मेरठ, चंडीगढ़ और बेंगलुरु सहित कई अन्य शहरों के प्रतिभागी शामिल हुए। प्रतिभागियों को सक्षम पैडल दिल्ली के ब्रांड अंबेसडर और फिल्म अभिनेता फरहान अख्तर ने हरी झंडी दिखाई। केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, भाजपा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष व सांसद मनोज तिवारी, सांसद उदित राज और दिल्ली पुलिस के विशेष आयुक्त दीपेंद्र पाठक ने पांच किलोमीटर साइकिल चलाकर प्रतिभागियों का प्रोत्साहन बढ़ाया। उन्होंने लोगों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ भी दिलाई।

धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि सभी को रोजाना एक घंटे साइकिल चलानी चाहिए। इससे स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा और प्रदूषण भी नहीं होगा। देश के छोटे-छोटे शहरों में ऐसे कार्यक्रम आयोजित होने चाहिए ताकि ये मील का पत्थर साबित हों। अगली बार मुंबई में इसका आयोजन होगा। फरहान अख्तर ने कहा कि शहर को बेहतर बनाने के लिए प्रदूषण को कम करें। साइकिल से पर्यावरण और स्वास्थ्य को फायदा होता है। इस मौके पर कई अन्य गणमान्य अतिथि भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मेरठ से हिस्सा लेने आए वरुण का जोश देखते ही बनता था। वरुण मेरठ से ही दिल्ली तक साइकिल चलाकर आए थे। 

Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X