Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

चंडीगढ़

स्त्री जीवन के भाव बोध से भरी किताब और फिल्म - ‘ढ़ाई आखर’ का किया लोकार्पण

Updated on Monday, November 18, 2024 13:10 PM IST

चंडीगढ़ ।  महिला सशक्तिकरण पर अधारित बहुचर्चित उपन्यास और फीचर फिल्म ‘ढ़ाई आखर’ का विधिवत लोकार्पण शनिवार को सेक्टर 16 स्थित पंजाब कला भवन में किया गया। किताब के विषय पर ही अधारित बनी फिल्म, दोनों का लोकार्पण मराठी सिनेमा और थियेटर की जानी मानी अदाकार मृणाल कुलकर्णी ने किया। कुलकर्णी इस फिल्म में मुख्य भूमिका में नजर आयेंगीं। प्रगतिशील लेखक संघ, पंजाब और आधार प्रकाशन द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान पुस्तक के लेखक व उपन्यासकार अमरीक सिंह दीप और फिल्म निर्माता प्रवीण कुमार सहित प्रख्यात कवि व पूर्व पत्रकार स्वराजबीर और प्रकाशक देश निरमोही भी उपस्थित थे। लेखक अमरीक सिंह दीप का उपन्यास ढाई आखर स्त्री जीवन की इसी जद्दोजहद के भाव बोध से भरा है। यह रचना नारी जीवन के कई दृष्टिकोण को पाठकों के समक्ष रखी  गई है। कथा की नायिका सुदेश अपने पति की मृत्यु के बाद अपने पुराने मित्र श्रीधर से 36 साल मिलने के बाद प्रेम कर बैठती है। एक पुरुष प्रधान समाज में रहते हुए स्त्रियों को किन किन दुश्वारियों का सामना करना पड़ता है, यह रचना इन सभी कोणों पर विचार करती है। वहीं दूसरी और इसी किताबी विषय को स्क्रीन के माध्यम से क्लासिक लव स्टोरी के रूप में बखूबी पेश किया गया है। एक महिला की अपनी पहचान खोजने की कोशिश में किये गये संघर्ष को बेहतरीन तरीके से बयान करती है।

फिल्म का विषय इतना विचारणीय है कि इस फिल्म का वर्ल्ड प्रीमियर, आईएफएफआई, गोवा में गत वर्ष हुआ जिसमें इस फिल्म को दर्शकों, आलोचकों और फिल्म उद्योग के पॉजिटिव प्रतिक्रिया मिली। चेन्नई इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2023 और देहरादून इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2024 में भी इस फिल्म की स्क्रीनिंग की जा चुकी है। कंबोडिया इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2024 में फिल्म को स्पेशल ज्यूरी अवार्ड प्राप्त हुआ जबकि ताशकंद इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2024 के लिये भी चयनित हुआ। दर्शकों तक अपनी पहुंच बनाने के लिए यह फिल्म 22 नवंबर को रिलीज की जा रही है।

Have something to say? Post your comment
एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

: जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

: वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

: पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

: इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

: Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

: नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

: आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

: पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

: विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

X