Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

चंडीगढ़

द हिड्न टैलेंट वेलफेयर एंड ट्रस्ट ने आयोजित की सदाबहार फिल्मी गानों की महफ़िल

Updated on Monday, November 18, 2024 07:44 AM IST

चंडीगढ़ । द हिड्न टैलेंट वेलफेयर एंड ट्रस्ट द्वारा ट्रस्ट की फाउंडर वीना सोफ्त के नेतृत्व में सदाबहार फिल्मी गानों की महफ़िल-'सितारों का संग सुरों के संग' नामक कार्यक्रम का आयोजन सेक्टर 35 स्थित बंगा भवन में आयोजित किया गया। जिसमें ट्राईसिटी सहित पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश से आए अव्यवसायिक  गायकों ने  हिस्सा लिया और एक से बढ़कर एक फिल्मी गानों को श्रोताओं के समक्ष प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।

इस संगीतमय कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यातिथि समाज सेवी व रोटरी क्लब मिड टाउन, पटियाला के पूर्व प्रेसिडेंट भगवान दास गुप्ता द्वारा किया गया। इस दौरान उनके साथ कार्यक्रम की आयोजक वीना सोफ्त, गेस्ट ऑफ ऑनर में संजीत सोढ़ी, ग़ज़ल गायक शिवानंद, प्रदीप कुमार वर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया। जिसके उपरांत  गायकों द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। गायकों ने किशोर कुमार, लत्ता मंगेशकर, आशा भोसले, मोहम्मद रफी,  व ग़ज़ल सम्राट जगजीत सिंह, पंकज उदास जैसे प्रतिष्ठत  गायकों द्वारा गाए गए कुछ गानों को अपनी आवाज में प्रस्तुत करने का एक बेहतर प्रयास किया। कार्यक्रम में कुल 28 सदाबहार गाने  शामिल थे।

कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए ट्रस्ट की फाउंडर व आयोजक वीना सोफ्त  'तुम इतना जो मुस्कुरा रहे हो तथा प्रदीप कुमार वर्मा ने दिल जो न कह सका गाकर श्रोताओं का मन मोह लिया। कार्यक्रम को आगे बढाते हुए गायकों ने दर्शकों के समक्ष तूने ओ रंगीले, आओ हज़ूर तुमको सितारों में  प्रस्तुत की, जिसे सभी ने सराहा और झूमने पर मजबूर कर दिया।  वहीं अन्य गायकों द्वारा रिमझिम घिरे सावन, मुझको अपने गले लगा लो,जाने क्यों लोग,यूं हसरतों, किसका रास्ता देखे,  चांदी जैसे तन है तेरा और झुकी झुकी सी नज़र, जैसे गाने प्रस्तुत कर दर्शकों का समां बांधा।

इस अवसर पर ट्रस्ट की फाउंडर वीना सोफ्त ने कार्यक्रम में आए सभी श्रोतागणों का आभार जताया और कहा कि कार्यक्रम का उदेश्य अव्यवसायिक गायकों को लाइव मंच प्रदान करना था, ताकि वे अपने अंदर के टैलेंट को उभार सके। कार्यक्रम के मंच का संचालन संजीव कौड़ा ने किया था, जबकि सुरेंद्र शैरी, राजीव मेनन, के सी वैष्णव ने म्यूजिक के माध्यम से गायकों के साथ बखूबी संगत की।

Have something to say? Post your comment
एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

: जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

: वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

: पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

: इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

: Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

: नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

: आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

: पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

: विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

X