Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

राष्ट्रीय

काले धन को सफेद करने वाली 2.24 लाख कंपनियों पर मोदी सरकार ने गिराई गाज

Updated on Monday, November 06, 2017 11:32 AM IST

नई दिल्ली,5 नवंबर ( न्यूज़ अपडेट इंडिया ) । काला धन खत्म करने के लिए नोटबंदी जैसे कठोर उपाय करने के बाद मोदी सरकार ने एक और साहसी कदम उठाया है। इसने दो साल से निष्कि्रय 2.24 लाख कंपनियों को बंद कर दिया है। ये कंपनियां कोई कारोबार नहीं कर रही थीं, बल्कि इनका इस्तेमाल काले धन को सफेद करने के लिए किया जा रहा था। केंद्र ने ऐसी कंपनियों के बोर्ड में बैठे तीन लाख से अधिक निदेशकों को भी अयोग्य घोषित कर दिया है।

सूत्रों के मुताबिक, कंपनी मामलों के मंत्रालय ने जिन कंपनियों को बंद किया है, उनके खातों में नोटबंदी के दौरान जमा रकम का ब्योरा बैंकों से मांगा गया है। अब तक जो जानकारी मिली है, उसके मुताबिक, नोटबंदी के बाद 35,000 कंपनियों के 58,000 बैंक खातों में 17,000 करोड़ रुपये जमा हुए। इनमें एक कंपनी ऐसी भी है, जिसके बैंक खाते में आठ नवंबर, 2016 को नेगेटिव बैलेंस था। लेकिन, नोटबंदी के बाद इसमें 2,484 करोड़ रुपये जमा हुए और निकाले गए। मंत्रालय ने इस कंपनी की जानकारी आयकर विभाग, वित्तीय खुफिया यूनिट और रिजर्व बैंक को आगे की कार्रवाई के लिए भेज दी है।

सूत्रों ने कहा कि जिन कंपनियों ने वर्ष 2013-14 से लेकर 2015-16 तक अपने वार्षिक रिटर्न जमा नहीं किए हैं, उनके तीन लाख से अधिक निदेशकों को अयोग्य घोषित किया जा चुका है। इनमें तीन हजार निदेशक तो 20 से अधिक कंपनियों के बोर्ड में हैं।

संपत्ति नहीं बेच पाएंगी कंपनियां

जिन कंपनियों को बंद करने का आदेश जारी किया गया है वे अपनी संपत्तियां बेच न सकें, इस संबंध में भी केंद्र ने कदम उठाया है। केंद्र ने राज्यों से कहा कि ऐसी कंपनियां जो संपत्ति बेचना चाहती हैं, तो उसका पंजीकरण न किया जाए।

नकेल कसने की कवायद तेज

मुखौटा कंपनियों पर नकेल कसने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्व सचिव हसमुख अढि़या के नेतृत्व में एक शीर्ष स्तरीय समिति का गठन भी किया है। यह कार्रवाई इस समिति के गठन के बाद ही हुई है।

आधार से लिंक होगी निदेशक पहचान संख्या

सरकार कंपनियों का फ्रॉड रोकने के लिए 'निदेशक पहचान संख्या' (डीआइएन) को आधार से लिंक करने जा रही है।
ऐसा होने पर मुखौटा कंपनियों और उनके निदेशकों की धांधली को बेनकाब किया जा सकेगा।
नया डीआइएन लेने के साथ-साथ पुराने डीआइएन को भी आधार से लिंक किया जाएगा।
सरकार एक अर्ली वार्निग सिस्टम भी बनाने जा रही है, जो कंपनियों के जरिये होने वाले फ्रॉड पर नजर रखेगा।
इसे सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस के साथ बनाया जाएगा। एसएफआइओ को गिरफ्तारी का अधिकार भी होगा।



Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X