Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

चंडीगढ़

एक बच्चे को जारी कर दिए दो आधार नंबर

Updated on Monday, November 06, 2017 11:29 AM IST

चंडीगढ़,5 नवंबर ( न्यूज़ अपडेट इंडिया ) : केंद्र सरकार आधार कार्ड को हर जरूरी चीज से जोड़ रही है। जिससे इसकी उपयोगिता निरंतर बढ़ रही है। वहीं, आधार कार्ड जेनरेशन सेंटरों पर लापरवाही बरती जा रही है। राजपुरा निवासी बलकार सिंह के बेटे गुरजोत सिंह को दो आधार नंबर दे दिए गए हैं। पहले जहां आधार कार्ड बनवाने में चक्कर लगाने पड़ रहे थे, अब आधार कार्ड सरेंडर करने के लिए खाक छाननी पड़ रही है। बलकार सिंह गुरजोत के पुराने आधार नंबर को रद करवाना चाहते हैं और नए को जारी करवाना चाहते हैं। लेकिन कई महीनों से वे चंडीगढ़ स्थित यूनीक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (यूआइडीएआइ) के सेक्टर-17 स्थित क्षेत्रीय कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं। लेकिन कोई भी सुनने को तैयार नहीं है। बलकार ने बताया कि अगस्त में उन्होंने बेटे का आधार कार्ड ठीक करवाने के लिए डिप्टी डायरेक्टर के नाम लिखित अर्जी दी थी। लेकिन दो महीने से अधिक समय बीतने के बाद भी काम अटका है। पूछने पर सिर्फ इतना कहा जाता है कि नया कार्ड आ जाएगा। लेकिन कब तक आएगा यह कोई नहीं बताता। बलकार ने बताया कि गुरजोत के स्कूल में आधार कार्ड नंबर देना है। आए दिन स्कूल प्रबंधन बच्चे को इसके लिए परेशान करता है। वह समझ नहीं पा रहे हैं कि आखिर वह क्या करें। बलकार ने बताया कि पहले गुरजोत को 994257905506 आधार नंबर जारी किया गया था। इसका आधार कार्ड भी उन्हें मिल गया था। लेकिन बाद में डिपार्टमेंट ने उन्हें 434756164037 नया नंबर जारी कर दिया गया। जिस कारण गुरजोत के ऑनलाइन दो नंबर दिखाता है। यूआइडीएआइ के एक अधिकारी ने बताया कि क्षेत्रीय कार्यालय में जो एप्लीकेशन आती है, उसे तुरंत आगे भेज दिया जाता है। पुराने और नए की कैरेक्शन में कुछ दिन लग जाते हैं।



Have something to say? Post your comment
संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : मुख्यमंत्री

: संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : मुख्यमंत्री

एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

: जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

: वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

: पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

: इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

: Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

: नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

: आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

: पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

X