चंडीगढ़ ,4 नवंबर ( न्यूज़ अपडेट इंडिया ) : क्राइम ब्रांच टीम ने एक युवक को साढ़े पांच किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। घटना सेक्टर-3 की है। संबंधित थाना पुलिस ने युवक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अनुसार क्राइम ब्रांच टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर शाम को सेक्टर-3 स्थित बोगनविला गार्डन के पास नाकेबंदी की। इतने में एक युवक पुलिस को देख रास्ता बदल लिया। पुलिस को शक हुआ और युवक को रोककर उससे पूछताछ शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने युवक के हाथ में लिए थैले की तलाशी ली तो उसके पास से साढ़े पांच किलो बरामद हुआ। सेक्टर-3 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर युवक से पूछताछ शुरू कर दी है। पकड़े गए आरोपी की पहचान पंचकूला के राजीव कॉलोनी निवासी राजू के रूप में हुई है। मामले मे पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है कि गांजा कहां से लेकर आया था और इसे कहां सप्लाई करने जा रहा था।