Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

राष्ट्रीय

जम्मू-कश्मीर में आर्टिकल 370 वापस नहीं आएगा: गृह मंत्री अमित शाह

Updated on Thursday, November 14, 2024 08:30 AM IST

मुंबई | गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को महाराष्ट्र के परभणी, जलगांव और धुले में चुनावी रैलियां कीं। उन्होंने आर्टिकल 370, मुस्लिम आरक्षण और राम मंदिर के मुद्दे को लेकर गांधी परिवार की तीनों पीढ़ियों पर निशाना साधा।

चाहे इंदिरा गांधी भी स्वर्ग से उतर आएं, सोनिया को संदेश दिया- राहुल एयरक्राफ्ट फिर क्रैश होगा

उन्होंने कहा कि चाहे इंदिरा गांधी भी स्वर्ग से उतरकर आ जाएं, आर्टिकल 370 फिर से बहाल नहीं होगा। वहीं, मुस्लिम कोटा विवाद को लेकर उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की चार पीढ़ियां भी मांगें तो भी मुस्लिमों को दलितों, जनजातियों और पिछड़े वर्गों के हिस्से वाला आरक्षण नहीं दिया जाएगा। वहीं, महाराष्ट्र में कांग्रेस की हार की भविष्यवाणी करते हुए उन्होंने कहा कि सोनिया जी, ध्यान रखिएगा महाराष्ट्र चुनाव में 'राहुल एयरक्राफ्ट' फिर से क्रैश होने वाला है।

अमित शाह के भाषण के 8 पाइंट्स 

  • महाविकास अघाड़ी औरंगजेब फैन क्लब है : अमित शाह ने महा विकास अघाड़ी को 'औरंगजेब फैन क्लब' कहा। उन्होंने कहा कि महायुति सरकार वीर मराठा योद्धा छत्रपति शिवाजी महाराज और स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर के आदर्शों पर चलती है।
  • MVA सरकार बनी तो महाराष्ट्र कांग्रेस का ATM बनेगा : जलगांव की रैली में उन्होंने कहा कि अगर MVA की सरकार बनी तो महाराष्ट्र कांग्रेस का ATM बन जाएगा। MVA महाराष्ट्र के संसाधनों का इस्तेमाल करके राज्य से फंड निकालेगा और दिल्ली भेजेगा। जबकि भाजपा के नेतृत्व वाली महायुति सरकार महाराष्ट्र के विकास का काम करेगी।
  • कांग्रेस ने लोगों को गुमराह किया : शाह ने कहा कि हाल ही में राहुल ने एक चुनावी सभा में बाबा साहेब अंबेडकर के संविधान की कॉपी लहराई थी। इसी कॉपी को लेकर उन्होंने संसद में शपथ ली थी। जब कुछ पत्रकारों के हाथ में वह कॉपी आई, तो उसके पन्ने खाली थे। नकली संविधान दिखाकर राहुल ने लोगों का भरोसा तोड़ा और बाबा साहेब का अपमान किया। राहुल ने शायद कभी संविधान पढ़ा भी नहीं होगा।
  • कांग्रेस की राजनीति झूठ पर आधारित: शाह ने कहा कि 2004 से 2014 के बीच सोनिया-मनमोहन की सरकार ने वोट बैंक की राजनीति के चलते नक्सलवाद के खिलाफ एक्शन नहीं लिया। कांग्रेस की पूरी राजनीति झूठ पर टिकी है। कांग्रेस कहती है कि 2022 में महायुति सरकार बनने के बाद राज्य में निवेश कम हुआ है, जबकि सच ये है कि सीएम एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में महाराष्ट्र विदेशी निवेश में नंबर-1 बना है।
  • पीएम मोदी की गांरटी पत्थर की लकीर :अमित शाह ने कहा कि पीएम मोदी की गारंटी पत्थर की लकीर होती है। जबकि कांग्रेस अपने चुनावी वादों से मुकर रही है। तेलंगाना, कर्नाटक और हिमाचल प्रदेश में ऐसा हो रहा है।
  • शरद पवार मराठी भाषा को शास्त्रीय भाषा का स्टेटस नहीं दिला पाए: शाह ने NCP (SP) प्रमुख शरद पवार पर निशाना साधते हुए कहा कि वे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बने और कई साल केंद्रीय मंत्री भी रहे, फिर भी उन्होंने मराठी भाषा को शास्त्रीय भाषा का दर्जा दिलाने के लिए कुछ नहीं किया।
  • राहुल नाम का प्लेन 20 बार लॉन्च हुआ और क्रैश हुआ :परभणी के जिंतूर में अमित शाह ने कहा कि राहुल गांधी महाराष्ट्र चुनाव में फिर हारने वाले हैं। सोनिया जी ने राहुल बाबा नाम के प्लेन को 20 बार लॉन्च करने की कोशिश की और ये 20 बार क्रैश हुआ। अब फिर से 21वीं बार इस प्लेन को महाराष्ट्र में लॉन्च करने की कोशिश की जा रही है। सोनिया जी आपका 'राहुल प्लेन' 21वीं बार भी क्रैश होगा।
  • कांग्रेस ने जानबूझकर राम मंदिर का निर्माण नहीं होने दिया: शाह ने कहा कि कांग्रेस ने जानबूझकर राम मंदिर का निर्माण नहीं होने दिया। पीएम मोदी ने राम मंदिर का निर्माण करवाया और उस काशी विश्वनाथ मंदिर का कॉरिडोर बनवाया जिसे औरंगजेब ने नष्ट कर दिया था। अब आप गुजरात अपने के लिए तैयार रहें क्योंकि सोमनाथ मंदिर भी सोने का बनने जा रहा है।
Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X