Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

भारतीय सेना में रहते हुए देश की सेवा करने के साथ परिवार को एक सूत्र में पिरोकर रखा रमेश शर्मा ने: हरविंदर कल्याण

Updated on Wednesday, November 13, 2024 19:35 PM IST

चंडीगढ़ | भारतीय सेना में रहते हुए देश की सेवा करने के साथ परिवार को एक सूत्र में पिरोकर रखने वाले वरिष्ठ पत्रकार चंद्रशेखर धरणी के ससुर पंडित रमेश कुमार शर्मा के निधन के बाद उनकी श्रद्धांजलि सभा में शोक व्यक्त करने के लिए लोगों का हजूम उमड़ पड़ा। पंचकूला में सेक्टर-15 के रविदास मंदिर में आयोजित पंडित रमेश शर्मा की शोक सभा में जहां इलाके और आसपास से भारी संख्या में लोग शोक जताने के लिए पहुंचे थे। वहीं, हरियाणा में राजनीति के दिग्गजों ने भी शोक प्रस्ताव भेजकर पीड़ित परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।

 श्रद्धांजलि सभा में उमड़ा लोगों का हजूम

देश के साथ निभाया पारिवारिक दायित्व हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने अपनी ओर से भेजे शोक प्रस्ताव में कहा कि एक सैनिक के रूप में सेना में रहते हुए रमेश कुमार शर्मा ने जहां अपने फर्ज को बखूबी अंजाम दिया। वहीं, उन्होंने अपने पारिवारिक दायित्व का भी बखूबी निर्वाह किया। अपनी धर्मपत्नी रमा शर्मा के साथ मिलकर उन्होंने परिवार को एक सूत्र में पिरोकर रखा और बच्चों को अच्छे संस्कार दिए। कल्याण लिखा कि उनकी विनम्रता, दूरदर्शिता और नेतृत्व ने परिवार को एक एक नई दिशा देने का काम किया है। उनका जाना न केवल शर्मा परिवार बल्कि उनके चाहने और जानने वालों के लिए भी एक अपूरणीय क्षति है।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा ने भी व्यक्त किया शोक हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने भी शोक संत्पत परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की। हुड्डा ने कहा कि वैसे तो बुजुर्गों की क्षति को कभी पूरा नहीं किया जा सकता, लेकिन इस आयु में इंसान का चले जाना बहुत दुखदायी होता है। परंतु परमात्मा की इच्छा के सामने इंसान को झुकना ही पड़ता है। इसके साथ ही कांग्रेस नेता विजय बंसल ने भी दिवगंत आत्मा को अपनी श्रद्धांजलि देते हुए पीड़ित परिवार के साथ खड़े रहने की बात कही।

पूर्व उपमुख्यमंत्री ने भी जताया दुख हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री चंद्रमोहन बिश्नोई ने भी रमेश शर्मा के निधन पर शोक जताया। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि स्वर्गीय रमेश शर्मा जीवन में हमेशा सेना और परिवार के 2 फ्रंट पर लड़ाई लड़े।

अनिल विज ने मिलकर जताया था दुवरिष्ठ पत्रकार चंद्रशेखर धरणी के ससुर पंडित रमेश कुमार शर्मा के निधन के बाद हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन और श्रम मंत्री अनिल विज ने खुद पंचकूला में शर्मा निवास पर पहुंचकर उनके निधन पर दुख जताते हुए पीड़ित परिवार को सांत्वना दी थी।

इन्होंने भी भेजा शोक संदेश शोक सभा में श्रद्धांजलि प्रस्ताव भेजने वालों में हरियाणा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, मुख्यमंत्री के प्रेस सचिव प्रवीण अत्रेय, पानीपत प्रेस क्लब के प्रधान सतीश भारद्वाज, मीडिया वेलबिंग एसोसिएसन के महासचिव डॉ. सुरेंद्र मेहता, कोषाध्यक्ष तरूण कपूर, हरियाणा-पंजाब बार काउंसिलंग के पूर्व अध्यक्ष रणधीर सिंह बधरान, मौजूदा अध्यक्ष बिजेंद्र अहलावत, कांग्रेस विधायक शकुंतला खटक, कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी के नाम प्रमुख है।

इन्होंने व्यक्त की श्रद्धांजलि श्रद्धांजलि सभा में शिवालिक विकास बोर्ड के विजय बंसल, ईएसआई के डायरेक्टर डॉ. अनिल मलिक, वीरेश शांडिल्य, राम दशहरा कमेटी पानीपत और ईएसआई अस्पताल पानीपत की ओर से भी श्रद्धांजलि दी गई। बता दें कि पंडित रमेश शर्मा का बीती 3 नवंबर को निधन हो गया था।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X