Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

राष्ट्रीय

गायों के बाद अब गरीब व जरूरतमंदों की भोजन सेवा में जुटे दाती महाराज

Updated on Tuesday, November 12, 2024 18:43 PM IST

नई दिल्ली |  देश में मानव कल्याण और गायों की सेवा को समर्पित शनिधाम पीठाधीश्वर परमहंस दाती जी महाराज ने गरीब, जरूरतमंद और इलाज कराने आए लोगों के लिए परम प्रसाद (भोजन) सेवा की नई पहल की है। अभी तक दाती महाराज को गायों की सेवा के लिए जाना जाता था, लेकिन अब उन्होंने जरूरतमंद लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था का नया प्रकल्प शुरू किया है। पूरे देश और दिल्ली में दाती जी महाराज की इस सेवा की सराहना हो रही है। इंटरनेट मीडिया पर दाती महाराज अपनी इस सेवा और पहल के लिए काफी चर्चा में हैं।

राष्ट्रीय संत सेवा एवं गोरक्षा कल्याण परिषद की ओर से नई दिल्ली में एम्स अस्पताल के आसपास गरीबों और इलाज कराने आए जरूरतमंदों के लिए भोजन (प्रसाद) वितरण की यह सेवा आरंभ हुई है। शनिधाम पीठाधीश्वर (असोला फतेहपुर नई दिल्ली) एवं संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष दाती जी महाराज की अगुवाई में इस पहल से हर रोज संत समाज व आम लोग जुड़ रहे हैं। इस पहल का उद्देश्य गरीबों को मुफ्त भोजन उपलब्ध कराना है, ताकि वे अपने इलाज के दौरान भोजन के संकट से जूझने की बजाय पूरी तरह से स्वास्थ्य लाभ पर ध्यान दे सकें।

परमहंस दाती जी महाराज का मानना है कि इस तरह के कार्य समाज में सामंजस्य और मानवता को बढ़ावा देते हैं। गरीबों को भोजन प्रदान करने का यह कार्य नियमित रूप से हो रहा है और समय-समय पर स्वयं परमहंस दाती महाराज भी यहां आते हैं। स्वयं गरीबों की सेवा में भाग लेते हैं। उनके इस सेवाभाव ने गरीबों और जरूरतमंदों के बीच एक नई आशा का संचार किया है।

नई दिल्ली में एम्स के आसपास हजारों लोगों को हर रोज करा रहे भोजन-प्रसाद  , राष्ट्रीय संत सेवा एवं गोरक्षा कल्याण परिषद की इस पहल में शामिल हुए कई संत

राष्ट्रीय संत सेवा एवं गोरक्षा कल्याण परिषद द्वारा किए गए इस कार्य से जरूरतमंद लोग बेहद खुश हैं। भोजन प्राप्त करने वाले लोग लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार करते हैं और भोजन प्राप्त कर उनके चेहरों पर संतोष और खुशी साफ नजर आती है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि यह पहल उनके जीवन में एक बड़ा सहारा बन गई है। दिल्ली एम्स के आसपास सैकड़ों-हजारों लोग ऐसे हैं, जो इलाज के लिए दूरदराज से आते हैं और आर्थिक तंगी का सामना करते हैं। इस पहल से उन लोगों को भोजन की चिंता से मुक्ति मिल रही है और वे अपने इलाज पर बेहतर तरीके से ध्यान दे पा रहे हैं।

इस अभियान में संत भी बढ़ चढ़कर भाग ले रहें हैं। संस्था के राष्ट्रीय उपाध्क्ष महामंडलेश्वर स्वामी शिवप्रेमानंद जी महाराज, दिल्ली प्रदेश के अध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी हरिओमगिरी जी महाराज, महामंत्री भोलागिरी जी महाराज, फरीदाबाद के अध्यक्ष महंत मुनिराज जी महाराज, गाजियाबाद के अध्यक्ष महंत कन्हैयागिरी जी महाराज, गाजियाबाद के महामंत्री विजयगीरी जी महाराज, राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष स्वामी माधवानंद जी महाराज  सेवादार अशोक सिंह, डाक्टर सतीश कुमार और राम श्याम शिविर की व्यवस्थाओं में नियमित रूप से लगे हैं।

Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X