Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

राष्ट्रीय

4 धाम में बारिश-लैंडस्लाइड से 10 लाख श्रद्धालु पहुंचे

Updated on Monday, November 11, 2024 08:08 AM IST

देहरादून | सर्दियों के लिए उत्तराखंड के चार‎धामों में कपाट बंद होने लगे हैं।‎ केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री की‎ यात्रा पूरी हो चुकी है। 17 नवंबर को‎ बद्रीनाथ धाम के कपाट बंद होने के ‎साथ ही यात्रा का समय पूरा हो‎ जाएगा। अब तक 46.74 लाख ‎यात्री चारधाम के दर्शन कर चुके हैं।‎

चारधाम के दर्शन करने वाले ‎यात्रियों की संख्या में इस साल 10 ‎लाख से ज्यादा की गिरावट देखी‎ गई। इसकी वजह बारिश के कारण‎ लैंडस्लाइड जैसी आपदाओं के दिन बढ़ना है। इस बार ‎चारधाम यात्रा मार्ग पर बारिश 20 ‎दिन ज्यादा रही। इस कारण सामान्य ‎से 12% अधिक बारिश दर्ज की गई।‎

केदारनाथ सड़क भी 1 महीने बंद रही, अब तक 46 लाख लोगों ने दर्शन किए

सामान्य तौर पर 1121 एमएम बारिश‎ दर्ज होती है पर इस बार 1230 ‎एमएम बारिश हुई। 2023 में यात्रियों ‎की संख्या 56 लाख से अधिक थी।‎ ये यात्रा के इतिहास में सबसे अधिक‎यात्रियों की संख्या होने का रिकॉर्ड है।‎

केदारनाथ की सड़क एक महीना बंद रही‎

मई से लेकर जुलाई मध्य तक करीब 31‎ लाख श्रद्धालु चारधाम यात्रा कर चुके थे।‎ इसके बाद मॉनसून की जोरदार बारिश के ‎कारण प्राकृतिक आपदाओं का कहर टूट ‎पड़ा। 31 जुलाई की रात केदारनाथ पैदल‎मार्ग में बादल फटने के बाद सोन प्रयाग‎के पास करीब 150 मीटर हाईवे बंद हो‎ गया। हाइवे दोबारा तैयार होने में एक‎ महीने से अधिक समय लगा।‎

16 लाख श्रद्धालु केदारनाथ,‎12 लाख बद्रीनाथ पहुंचे‎

चार धामों में सबसे अधिक‎ श्रद्धालु केदारनाथ पहुंच रहे हैं। इस‎ साल 16.52 लाख श्रद्धालुओं ने ‎केदारनाथ के दर्शन किए। वहीं,‎12.98 लाख बद्रीनाथ, 8.15 लाख‎ गंगोत्री और 7.14 लाख श्रद्धालुओं‎ ने यमुनोत्री धाम के दर्शन किए। ‎1.83 लाख श्रद्धालु श्री हेमकुंट‎साहिब भी दर्शन को पहुंचे।‎

आदि कैलाश की यात्रा भी‎ बंद, 40 हजार श्रद्धालु पहुंचे

‎ पिथौरागढ़ जिले में स्थित आदि‎कैलाश के कपाट भी श्रद्धालुओं के ‎लिए बंद हो गए हैं। इस साल आदि‎कैलाश में करीब 40 हजार से ‎अधिक श्रद्धालु पहुंचे। जो यहां ‎पहुंचने वाले यात्रियों की आज तक ‎की सबसे बड़ी संख्या है। आदि‎कैलाश तक सड़क बनने से यहां‎ पहुंचना काफी आसान हो गया।‎

पहली बार श्रद्धालुओं की संख्या सीमित रही, केदारनाथ में रोज 15 हजार ही दर्शन कर पाए

  • चारों धाम में पिछले साल रिकॉर्ड 56 लाख लोग पहुंचे थे, जिससे व्यवस्थाएं बिगड़ गई थीं। उत्तराखंड पुलिस और पर्यटन विभाग ने इस बार चार धाम यात्रा में श्रद्धालुओं की प्रतिदिन की संख्या सीमित रखी।
  • पिछले साल चारों धामों में रोजाना 60 हजार से अधिक तीर्थयात्री दर्शन के लिए पहुंचे रहे थे। पर्यटन सचिव सचिन कुर्वे के मुताबिक इस बार केदारनाथ में एक दिन में 15 हजार श्रद्धालुओं के पहुंचने की लिमिट रखी गई।
  • इस साल बद्रीनाथ धाम में 16 हजार लोगों को, यमुनोत्री में 9 हजार वहीं, गंगोत्री में 11 हजार लोगों को प्रतिदिन दर्शन की अनुमति थी। यानी चारों धाम में रोजाना 51 हजार लोग दर्शन कर सके।
  • पहली बार चार धाम यात्रा मार्ग पर 400 से ज्यादा डॉक्टरों को तैनता किया गया। इनमें 256 इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर और विशेषज्ञ डॉक्टर थे।
Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X