Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

राष्ट्रीय

योगा टीचर को गला घोंटकर दफनाया, फिर भी कब्र से निकली जिंदा

Updated on Saturday, November 09, 2024 07:46 AM IST

बेंगलुरु | कर्नाटक के चिकबल्लापुर में एक महिला योगा टीचर को निर्वस्त्र करने के बाद मारपीट, गला घोंटने और दफनाने का मामला सामने आया है। हालांकि, योगा टीचर होने के कारण महिला ने सांस साधकर हमलावर को चकमा दिया और जिंदा बच गई।

सांस साधकर दिया हत्यारे को चकमा, प्रेम प्रसंग का मामला

चिकबल्लापुर पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा था। घटना 23 अक्टूबर को चिकबल्लापुर से 30 किलोमीटर दूर सुनसान जगह पर हुई। दफनाए गए गड्ढे से बाहर निकलकर 34 साल की योगा टीचर ने गांव वालों की मदद मांगी। गांववालों से कपड़े मांगने के बाद वह सीधे पुलिस स्टेशन पहुंची। पुलिस ने शिकायत दर्ज करने के बाद महिला का मेडिकल कराया। केस में अब तक 6 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

योगा टीचर का अफेयर, 6 पॉइंट में पूरा मामला

  • कर्नाटक के चिकबल्लापुर में रहने वाली बिंदु नाम की महिला को अपने पति पर योगा टीचर के साथ अफेयर का शक हुआ। महिला ने अपने दोस्त सतीश रेड्डी से योगा टीचर पर नजर रखने को कहा। रेड्डी बेंगलुरु का रहने वाला है। वह एक प्राइवेट डिटेक्टिव भी है।
  • रेड्डी ने 3 महीने पहले योगा टीचर से योगा क्लास लेनी शुरू की और इसी बहाने उसने योगा टीचर का भरोसा जीता। 23 अक्टूबर को वह योगा टीचर को शहर घूमाने ले गया।
  • योगा टीचर के मुताबिक, शहर घुमाने के दौरान रेड्डी शहर के बाहर सुनसान जगह ले गया। इसके बाद उसने योगा टीचर के कपड़े उतारकर मारपीट करने लगा।
  • मरपीट के बाद रेड्डी ने योगा टीचर का केबल से गला घोंटा। योगा टीचर ने पहले बेहोश होने का नाटक किया। फिर सांस लेने की खास टेक्नीक से मरने का नाटक किया।
  • रेड्डी ने उसे मृत समझकर एक गड्ढे में दफना दिया। इसके बाद रेड्डी ने अपने दोस्तों की मदद से योगा टीचर के जेवर लूटे, मिट्टी डाली और मौके से भाग गए।
  • पुलिस ने बताया कि योगा टीचर गांववालों की मदद से गड्ढे से बाहर निकली। उसने गांववालों से कपड़े मांगे और फिर पुलिस स्टेशन पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई।

विक्टिम योगा टीचर का पुलिस ने मेडिकल कराया

मामले में बिंदु, सतीश रेड्डी समेत 6 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। विक्टिम योगा टीचर का मेडिकल कराया गया। किडनैपिंग, मर्डर की कोशिश और BNS की अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया जा चुका है।

पुलिस ने बताया कि जिस कार से योगा टीचर को किडनैप किया गया था। वह बेंगलुरु से कुछ दिन पहले चुराई गई थी। आरोपी महिला बिंदु और सतीश रेड्डी के बीच ऑनलाइन ट्रांजेक्शन भी हुए हैं। जांच के बाद ही केस की पूरी जानकारी दी जाएगी।

NCRB की रिपोर्ट में दावा- महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़ रहे

एनसीआरबी रिपोर्ट में सामने आया है कि महिलाओं के खिलाफ अपराध की दर (प्रति 1 लाख जनसंख्या पर घटनाओं की संख्या) 2021 में 64.5% से बढ़कर 2022 में 66% हो गई है। इसमें से 2022 के दौरान 19 महानगरों में महिलाओं के खिलाफ अपराध के कुल 48 हजार 755 मामले दर्ज किए गए, जो 2021 (43 हजार 414 केस) की तुलना में 12.3 % ज्यादा हैं।

NCRB की रिपोर्ट में बताया गया है कि 2022 के क्राइम डेटा के हिसाब से महिलाओं के खिलाफ 65 हजार 743 मामलों के साथ उत्तर प्रदेश टॉप पर था। इसके बाद महाराष्ट्र (45331 केस) और राजस्थान (45058 केस) का नंबर था। महिला अपराधों के मामले में पश्चिम बंगाल चौथे नबंर पर था।

Readers' Comments
Sukhdev Singh 7/30/2023 9:40:00 PM

Wadiya ji.

Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X