Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

राष्ट्रीय

नक्सलियों के साथ बीमारियों से भी लड़ रहे है जवान

Updated on Sunday, November 05, 2017 09:16 AM IST

रायपुर,4 नवंबर ( न्यूज़ अपडेट इंडिया ) : छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित इलाकों में पुलिस को नक्सलियों के साथ दूषित पानी और मच्छरों के कारण होने वाली बीमारियों से भी लड़ना पड़ रहा है। पुलिस जवानों की इस परेशानी के मद्देनजर अब बीजापुर जिले के थानों में RO सिस्टम और फॉगिंग मशीनों की व्यवस्था की जा रही है। बीजापुर जिले के पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग ने बताया कि जिले के धुर नक्सल प्रभावित इलाकों में तैनात पुलिस जवानों को अक्सर दूषित पानी और गंदगी से होने वाली बीमारियों का सामना करना पड़ता है। जवानों की इस स्थिति को देखते हुए जिले के सभी पुलिस थानों और शिविरों में साफ पानी के लिए RO मशीन और 16 स्थानों पर धुएं वाली मशीनों की व्यवस्था की गई है।

गर्ग ने बताया कि जिले में तैनात पुलिस जवानों के लिए रोजमर्रा की जरूरतों और पेयजल की व्यवस्था की गई है। उन्हें पीने के पानी को साफ करने लिए स्थानीय और पारंपरिक तरीकों पर निर्भर रहना होता था। यह स्थिति उस समय और भी खराब हो जाती थी जब जवान नक्सल रोधी अभियान के लिए निकलते थे। ऐसे में पुलिस के जवान नदी-नाले का पानी पी लेते थे और बीमार पड़ते थे। इसे देखते हुए पुलिस प्रशासन ने थानों और शिविरों में RO सिस्टम लगाने का फैसला किया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कुछ समय पहले ही जिले के सभी 21 थानों और छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के 24 शिविरों में RO सिस्टम लगाने का काम पूरा हो गया है। बीजापुर जिला बस्तर क्षेत्र का ऐसा एकमात्र जिला है जहां के सभी थानों में साफ पानी के लिए RO सिस्टम लगाया गया है। ये सुविधाएं अभी तक केवल केंद्रीय बलों के शिविरों में ही उपलब्ध थीं।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बस्तर क्षेत्र में दूषित पानी से पीलिया, टाइफाइड और चर्म रोग तथा मच्छरों से होने वाली मलेरिया और डेंगू जैसी बीमारियां आम हैं। क्षेत्र में तैनात कई पुलिस जवानों ने इन बीमारियों के कारण जीवन खोया है। उन्होंने बताया कि केवल बीजापुर जिले में ही इस वर्ष अक्टूबर माह तक पुलिस के 60 जवान दूषित पानी के कारण बीमार हुए थे तथा 250 जवानों को मलेरिया और डेंगू हुआ था। इनमें से तीन जवानों की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। गर्ग ने बताया कि क्षेत्र में इन समस्याओं को देखते हुए पुलिस जवानों को मच्छरदानी और कीटनाशक मरहम उपलब्ध कराया गया है। लेकिन जब जवान जंगल में विपरीत परिस्थितियों में नक्सल रोधी अभियान में निकलते हैं और कर्इ दिनों तक शिविर से बाहर रहते हैं तब यह इंतजाम नाकाफी साबित होता है। वहीं, थानों और शिविरों में भी मच्छरों का आतंक है। इसके कारण 20 फीसदी से ज्यादा जवान मलेरिया और डेंगू जैसी जानलेवा बीमारियों के शिकार हो जाते हैं।

गर्ग ने बताया कि इस क्षेत्र में तैनात होने के दौरान वह स्वयं भी मलेरिया और डेंगू का 3 बार सामना कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि इन परेशानियों को महसूस करने के बाद उन्होंने जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिषेक कुमार सिंह के साथ मिलकर थानों और शिविरों में RO सिस्टम लगाने और धुआं मशीनों से मच्छर भगाने का प्रयास शुरू किया। उन्होंने बताया कि जिले के थानों और शिविरों में बिजली और बिना बिजली वाली पानी छानने की मशीन का इस्तेमाल किया जा रहा है। बिजली वाली मशीनों को सौर उर्जा से भी चलाया जा रहा है। अधिकारी ने बताया कि इसके साथ ही पुलिस जवानों को पानी छानने वाली बोतल दी गई है जिससे वे जंगल में अभियान के दौरान वहां मिलने वाले पानी को पीने योग्य बना सकते हैं। गर्ग ने बताया कि जिले के पुलिस जवानों को 16 स्थानों पर मच्छर भगाने के लिए धुआं मशीन उपलब्ध कराई गई है। वहीं, उन्हें स्लीपिंग बैग भी दिया गया है। इसके इस्तेमाल से वे ठंड और मच्छरों से बच सकते हैं।

Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X