Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

राष्ट्रीय

आपको भी मिला 200 रुपये का नोट? ऐसे करें असली-नकली की पहचान

Updated on Sunday, November 05, 2017 09:15 AM IST

नई दिल्ली,4 नवंबर ( न्यूज़ अपडेट इंडिया ) : भारतीय रिजर्व बैंक ने हाल ही में 200 रुपये का नया नोट जारी किया था। इससे पहले भारत में 1, 2, 5, 10, 20, 50, 100, 500 और 2000 रुपये के नोट चलन में थे। इस नए नोट के आने के साथ इस समय भारतीय करंसी के 10 अलग-अलग मूल्य के नोट प्रचलन में हैं। ऐसा पहली बार हुआ था जब 100 और 500 रुपये के बीच का कोई नोट भारत में जारी किया गया। अभी तक ये नोट अधिकांश लोगों से दूर ही हैं, लेकिन धीरे-धीरे मिलने शुरू हो गए हैं। आइए, आपको बताते हैं क्या खास है 200 रुपये के इस नोट में।

200 रुपये के नोट की खास बातें:

200 रुपये का नया नोट 66 mm चौड़ा और 146 mm लंबा है।
नोट में अशोक स्तंभ, महात्मा गांधी और H का निशान बाहर की तरफ उभरा हुआ है जिससे कि दृष्टिहीन लोगों को नोट की पहचान करने में आसानी हो सके।
दृष्टिहीन लोग नोट के अगले हिस्से में दोनों किनारों पर विशिष्ट निशान के जरिए भी इसकी पहचान कर सकते हैं।
रोशनी में देखने पर आर-पार 200 लिखा हुआ नजर आता है।
नोट के बीच में बीच में महात्मा गांधी का फोटो दिया गया है।
'RBI', 'भारत', 'India' and '200' छोटे अक्षरों में अंकित किया गया है।
सिक्यॉरिटी थ्रेड में 'भारत' और RBI लिखा हुआ है।
नोट को तिरछा करने पर इसका रंग हरा से नीला नजर आएगा।
नोट के ऊपरी हिस्से पर 200 हिन्दी (देवनागरी) और अंग्रेजी (रोमन) दोनों में लिखा गया है।
200 के नोट के दाईं ओर अशोक स्तंभ का प्रतीक चिह्न है।
बाईं ओर ऊपरी हिस्से में और दाईं ओर के निचले हिस्से में आकार में छोटे से बड़ा होता नंबर पैनल दिया गया है।
इस नोट पर महात्मा गांधी के फोटो के दाएं किनारे में गारंटी क्लॉज, प्रॉमिस क्लॉज के साथ गवर्नर का हस्ताक्षर और RBI का प्रतीक चिह्न दिया गया है।

Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X