चंडीगढ़। हरियाणा से 2013 बैच के आईएएस निशांत यादव ने शुक्रवार को चंडीगढ़ उपायुक्त के तौर पर कार्यभार संभाल लिया है। यूटी सचिवालय में ज्वाइनिंग के बाद निशांत डीसी आफिस में पहुंचे और सभी ने उनका स्वागत किया। इस पर चंडीगढ़ युवा कांग्रेस के महासचिव सुनील यादव ने आईएएस निशांत कुमार यादव के कार्यभार संभाल पर बधाइयां व शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहाँ की यादव युवा आईएएस अफसर हैं और इनको कुशल-कर्मठ और क्षमतावान अफसरों में गिना जाता है। जिससे शहर में सकारात्मक परिवर्तन की उम्मीद दिखती है