Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

चंडीगढ़

फिटनेस और मानवता के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से सुमेर बंसल ने अल्ट्रा साइकिलिंग रेस में लिया हिस्सा

Updated on Friday, November 08, 2024 18:45 PM IST

चंडीगढ़ ।  पंजाब के एक अनुभवी सप्लाई चेन कंसल्टेंट और धीरज एथलीट सुमेर बंसल ने इंडियन ऑयल रेस एक्रॉस इंडिया को दूसरी बार सोलो फ़िनिशर के रूप में पूरा करके एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। इस रेस के माध्यम से सुमेर बंसल ने लोगों को साइकिलिंग को दैनिक ट्रांसपोर्ट के एक स्थायी तरीके के रूप में बढ़ावा देने, इससे होने वाले स्वास्थ्य लाभ, वैश्विक शांति, जलवायु परिवर्तन और मानवता के बारे में जागरूक करने का बीड़ा उठाया था।

चंडीगढ़ प्रेस क्लब में पत्रकारों से बातचीत करते हुए सुमेर बंसल ने बताया कि वो खुद एक फिटनेस प्रेमी है और समाज को सामाजिक संदेश के जरिए जागरूक करते आ रहे हैं। वो चाहते है कि लोग साइकिलिंग से होने वाले स्वास्थ्य लाभ को समझे। इसीलिए उन्होंने इस अल्ट्रा साइक्लिंग रेस में हिस्सा लेना मुनासिब समझा क्योंकि इससे पूरे भारत मे संदेश दिया जा सकता है। सुमेर बंसल ने आगे बताया कि श्रीनगर से कन्याकुमारी तक 3,758 किलोमीटर की यह दौड़ एशिया की सबसे लंबी अल्ट्रा-साइक्लिंग चुनौती है और धीरज की सच्ची परीक्षा है। 10 अक्टूबर 2024 को शुरू होकर 21 अक्टूबर 2024 को समाप्त होने वाली इस दौड़ को उन्होंने (सुमेर बंसल) ने 11 दिन, 11 घंटे और 50 मिनट में पूरा किया। इससे पहले उन्होंने मार्च 2023 में उद्घाटन संस्करण को 11 दिन, 22 घंटे और 14 मिनट में पूरा किया था।  एकल प्रतियोगी के रूप में इस भीषण दौड़ को दो बार पूरा करना एक उल्लेखनीय उपलब्धि है, जो उनकी असाधारण सहनशक्ति और लचीलेपन को दर्शाता है।

 सुमेर ने कहा कि इंडियन ऑयल रेस एक्रॉस इंडिया एक शारीरिक और मानसिक चुनौती है। दो बार एकल फिनिशर होना खेल और मेरे पेशेवर जीवन में सीमाओं को आगे बढ़ाने के लिए मेरे समर्पण को दर्शाता है। यह अनुशासन, लचीलापन और फोकस के बारे में है।” रेस के नतीजे रेस एक्रॉस इंडिया पर देखे जा सकते हैं, आधिकारिक सोशल मीडिया पेजों पर अपडेट उपलब्ध हैं। यह आयोजन न केवल भारत की सबसे लंबी अल्ट्रा-साइक्लिंग रेस है, बल्कि वर्ल्ड अल्ट्रा साइक्लिंग एसोसिएशन  के तहत एक प्रमुख आयोजन भी है, जिसे एशियाई अल्ट्रा साइक्लिंग चैम्पियनशिप के रूप में मान्यता प्राप्त है।

Have something to say? Post your comment
एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

: जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

: वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

: पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

: इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

: Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

: नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

: आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

: पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

: विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

X