Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

चंडीगढ़

पत्रकारों के कल्याण की मिसाल बनी संस्था मीडिया वेल बिंग एसोसिएशन:दीपक मिगलानी

Updated on Friday, November 08, 2024 18:45 PM IST

चंडीगढ़ | हर दुख-हर संकट की घड़ी में पत्रकारों के साथ खड़ी रहने वाली संस्था मीडिया वेलबिंग एसोसिएशन ने आज एक ओर कल्याणकारी उदाहरण पेश किया है। संस्था के नुह जिला अध्यक्ष यूनुस अल्वी जिन्हें अचानक हृदय से संबंधित बड़ी परेशानी आने के कारण दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में एडमिट करवाया गया है। जानकारी मिलते ही तुरंत संस्था के अध्यक्ष चंद्रशेखर धरनी की अनुमति से अल्वी परिवार को 25 हजार रुपए की आर्थिक मदद पहुंचाई गई है। इस बारे जानकारी देते हुए संस्था के मीडिया कोऑर्डिनेटर दीपक मिगलानी ने बताया कि हमारे वरिष्ठ पदाधिकारी यूनुस अल्वी के बिगड़े स्वास्थ्य बारे जानकारी मिलते ही परिवार से संपर्क साधा गया है। संस्था के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों को भी इस बारे सूचित कर दिया गया है और सभी उनके स्वास्थ्य को लेकर बेहद चिंतित हैं। संस्था के अध्यक्ष चंद्रशेखर धरणी जी ने खुद परिवार के सदस्यों से फोन पर बात करते हुए उन्हें विश्वास दिलाया है कि संस्था हर घड़ी परिवार के साथ खड़ी है। परिवार को जिस भी प्रकार का सहयोग संस्था से चाहिए होगा संस्था वह सहयोग करेगी।

संकट के घड़ी में अल्वी परिवार के साथ खड़ी है संस्था :मिगलानी

दीपक मिगलानी ने बताया कि फिलहाल प्राथमिकता के आधार पर तुरंत प्रभाव से 25 हजार रुपये की राशि मदद के रूप में दी गई है। आगे भी आवश्यकता अनुसार संस्था अल्वी परिवार का सहयोग करेगी। मिगलानी ने बताया कि यह कोई पहला वाक्या नहीं कि जब संस्था ने इस प्रकार से पत्रकारों के लिए कल्याणकारी कदम उठाए हो इससे पहले भी जब-जब पत्रकारों को कोई भी समस्या आई है संस्था ने हमेशा बढ़-चढ़कर पत्रकार व उनके परिवार का सहयोग किया है। हमारे एक वरिष्ठ पत्रकार साथी के निधन के कुछ ही दिनों बाद हमने संस्था द्वारा करवाई गई टर्म इंश्योरेंस पॉलिसी की 10 लाख रुपए की राशि परिवार को दिलवाई थी। साथ ही निजी कोष से पत्रकारों को उपचार के लिए व मरणोपरांत भी परिवार को निजी कोष से सहयोग किया जाता रहा है।

मिगलानी ने बताया कि जब-जब सरकार से भी किसी प्रकार के सहयोग की महत्वपूर्ण आवश्यकता रहती है तो भी संस्था वरिष्ठ अधिकारियों- मंत्रियों व मुख्यमंत्री तक के संज्ञान में मामले को लाकर पत्रकारों व उनके परिवारों की मदद दिलवाने का काम करती रही है। क्योंकि संस्था का उद्देश्य मात्र पत्रकारों की भलाई है और यही संस्था की प्राथमिकता है, इसी उद्देश्य से संस्था का गठन हुआ था। कोरोना काल के दौरान जब सबसे अधिक प्रभावित पत्रकार वर्ग हुआ था लोगों की समस्याओं के निवारण के लिए हमेशा अग्रसर रहने वाला यह समाज सदा सरकारी योजनाओं से वंचित रहा, सामाजिक रूप से भी यह वर्ग लगातार पिछड़ता रहा है। कोरोना काल के दौरान लोगों को मदद पहुंचने वाला यह समाज आर्थिक रूप से काफी पीड़ित नजर आया। उस वक्त संस्थानों से भी ज्यादा मदद पत्रकारों को नहीं मिल पाई। जिस कारण ही उस समय चंद्रशेखर धरनी जी द्वारा एक मजबूत संगठन के निर्माण करने का फैसला लिया गया था। जिसके लिए प्रदेशभर के वरिष्ठ सम्मानित पत्रकारों से सलाह मशवरा कर इसका गठन हुआ है और गठन के पहले दिन से संस्था लगातार अपने उद्देश्य को फलीभूत कर रही है।

समय-समय पर षडयंत्रों का शिकार बनता रहा है पत्रकार वर्ग : मिगलानी

दीपक मिगलानी ने कहा कि पत्रकार ही एक ऐसा वर्ग है जो सुंदर समाज के निर्माण के लिए लगातार असामाजिक तत्वों का सामना करता है। गलत प्रवृत्ति के राजनीतिक व प्रशासनिक रूप से ताकतवर लोगों को गलत कार्यों से रोकता है। जिसके फल स्वरुप कई बार पत्रकार रचे गए षड्यंत्रो का भी शिकार बनता है।  इतने बड़े बलिदान के बावजूद उनके बाद उनके परिवार को संभालने वाला कोई नहीं होता। पत्रकारों के कल्याण के नाम से बनाई गई संस्थाओं का भी कोई बड़ा योगदान कभी सामने नहीं आया। मीडिया वेलबिंग एसोसिएशन एकमात्र ऐसी संस्था है जिसने सभी अपने पत्रकार सदस्यों की 10-10 लाख रुपए की निशुल्क एक्सीडेंटल व टर्म इंश्योरेंस पॉलिसी करवाई जिसका शुल्क संस्था के निजी कोष से भरा गया। जिसे पत्रकारों के लिए एक बड़ा योगदान कहा जा सकता है।

संस्था जल्द लेने जा रही है कई बड़े फैसले : दीपक मिगलानी

दीपक मिगलानी ने एक महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए बताया कि लंबे समय से आमतौर पर देखा जा रहा था कि सरकारी रूप से पत्रकार समाज की अनदेखी हो रही थी। कोई भी संस्था मजबूत तरह से सरकार के सामने पत्रकारों की वकालत नहीं कर पा रही थी या करना नहीं चाह रही थी। मीडिया वेल बीइंग एसोसिएशन द्वारा लगातार प्रदेश सरकार के सामने पत्रकारों की आवाज उठाई गई। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल तथा मौजूदा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा संस्था की डिमांड्स को काफी हद तक उचित माना गया तथा सरकार द्वारा सहयोगात्मक रवैया भी सामने आया, सकारात्मक बातचीत हुई और जिसके फल स्वरुप पेंशन योजना समेत कई महत्वाकांक्षी योजनाएं पत्रकारों के हितों में बनाई गई। इसमें सरकार के मंत्रियों का संस्था के साथ काफी बड़ा सहयोग रहा है। खासतौर पर प्रदेश के सबसे वरिष्ठ मंत्री अनिल विज इसके लिए काफी सहयोगात्मक रहे हैं। आर्थिक रूप से भी कई पूर्व व मौजूदा मंत्रियों का सहयोग रहा है। इसके लिए हम सभी के धन्यवादी है। आगे आने वाले समय में भी पत्रकारों के कल्याण को लेकर हमारी कोर कमेटी कई महत्वपूर्ण विषयों पर विचार विमर्श कर रही है। जल्द ही हम कई महत्वपूर्ण डिमांड्स सरकार के सामने रखने जा रहे हैं और संस्था में भी कई बड़े फैसले लेने जा रहे हैं।

Have something to say? Post your comment
एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

: जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

: वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

: पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

: इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

: Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

: नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

: आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

: पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

: विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

X