Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

राष्ट्रीय

आतंकवाद की चुनौतियों से निपटने के उपायों पर दो दिन चलेगा मंथन, अमित शाह करेंगे सम्मेलन का उद्घाटन

Updated on Thursday, November 07, 2024 07:51 AM IST

नई दिल्ली। देश से सामने आतंकवाद की मौजूदा   और उससे निपटने के उपायों पर आतंकरोधी एजेंसियों के प्रमुख दो दिन तक मंथन करेंगे। गुरूवार से शुरू हो रहे दो दिन के आतंकवाद निरोधी सम्मेलन में जम्मू-कश्मीर में बढ़ रही आतंकवाद की घटनाओं से लेकर देश की आर्थिक संप्रभुता के लिए चुनौती बन रहे विमानों व होटलों में बम की अफवाहों से निपटने के उपायों पर चर्चा हो सकती है।

पिछले 10 सालों में आतंकी घटनाओं में काफी कमी आई

केंद्रीय गृह व सहकारिता मंत्री अमित शाह उद्घाटन करेंगे। गृह मंत्रालय के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार एनआइए द्वारा आयोजित सम्मेलन में राष्ट्रीय सुरक्षा को प्रभावित करने वाले सभी मुद्दों पर चर्चा होगी। वैसे जम्मू-कश्मीर समेत पूरे देश में पिछले 10 सालों में आतंकी घटनाओं में काफी कमी आई है।

पूर्वोत्तर भारत में अलगाववादी घटनाएं भी न्यूनतम स्तर पर पहुंच गया है और अमित शाह ने मार्च 2026 तक नक्सलवाद को पूरी तरह से खत्म करने का ऐलान किया है। इसके बावजूद राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए नई चुनौतियां भी सामने आ रही हैं। ऐसे में इस सम्मेलन को अहम माना जा रहा है।

विमानों और होटलों में बम की अफवाहों से निपटने पर होगी चर्चा

खासतौर पर विमानों और होटलों में बम की अफवाहों से निपटने के लिए एजेंसियां अभी तक कोई ठोस रणनीति बनाने में विफल रही है। इससे निपटने की रणनीति पर सम्मेलन के दौरान विस्तार से चर्चा हो सकती है।

गृहमंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद पर काफी हद तक लगाम लगाने में सफलता मिली है। लेकिन उसका इको सिस्टम पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। इसी वजह से पिछले कुछ महीनों में आतंकवादी घटनाओं में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।

मोदी सरकार की आतंकवाद के खिलाफ जीरो टालरेंस की नीति के तहत इसके इको सिस्टम को पूरी तरह खत्म करना अहम है। सम्मेलन में इसको लेकर रणनीति पर भी विचार विमर्श होगा। इसके साथ ही गिरफ्तार आतंकियों को अदालत से जल्द और कड़ी सजा दिलाने को लिए विभिन्न एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय बनाने पर भी चर्चा होगी।

जम्मू-कश्मीर विधानसभा में विशेष दर्जे का प्रस्ताव पारित

भारी हंगामे और भाजपा के कड़े विरोध के बीच जम्मू-कश्मीर विधानसभा ने बुधवार को प्रदेश के लिए विशेष दर्जे की बहाली का प्रस्ताव पास कर दिया, हालांकि इस प्रस्ताव में अनुच्छेद 370 का कोई जिक्र नहीं है। चुनाव से पूर्व नेशनल कान्फ्रेंस ने विधानसभा की पहली बैठक में 370 की वापसी का प्रस्ताव लाने का वादा किया था। उधर भाजपा ने इसे संविधान और राष्ट्रविरोधी करार देकर जमकर हंगामा किया। अभी तक 370 जैसे मुद्दे से बचती रही कांग्रेस भी प्रस्ताव के समर्थन में खड़ी दिखी।

Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X