Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

राष्ट्रीय

महायुति का विजन महाराष्ट्र 2029, शिंदे ने 10 प्रमुख गारंटी का किया ऐलान

Updated on Wednesday, November 06, 2024 07:42 AM IST

मुंबई | महाराष्ट्र के सीएम ने महायुति गठबंधन के घोषणा पत्र के 10 प्रमुख वादों का ऐलान किया। मंगलवार को कोल्हापुर में जनसभा के दौरान उन्होंने कहा कि विजन महाराष्ट्र 2029 के लिए सरकार बनने के 100 दिनों के भीतर इन वादों को पूरा किया जाएगा।

शिंदे ने कहा कि महायुति का पूरा घोषणा पत्र आने वाले दिनों में सार्वजनिक किया जाएगा। इस दौरान महाराष्ट्र के दोनों डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार भी मौजूद थे। महाराष्ट्र में सिंगल फेज में 20 नवंबर को वोटिंग है और 23 नवंबर को रिजल्ट घोषित होगा।

किसानों का लोन माफ, हर महीने 25 लाख नौकरियां, छात्रों को 10 हजार रुपए महीने का वादा

प्रमुख वादों में लाड़ली बहन योजना की राशि 1500 से बढ़ाकर 2100 करना, बिजली बिलों में 30% तक की कमी, वृद्धावस्था पेंशन की राशि 1500 से 2100 रुपए करना, हर महीने 25 लाख नौकरियां देने का वादा शामिल है।

शिंदे बोले- कांग्रेस खटाखट करती रही, एक रुपया नहीं दिया, हमने पटापट पैसे डाले

2 नवंबर को एकनाथ शिंदे ने न्यूज एजेंसी ANI को इंटरव्यू दिया था। उन्होंने कहा था- मेरी लाडली बहना से पूछिए कि क्या उन्हें 1500 रुपए से फायदा हो रहा है। मैं एक गरीब किसान परिवार से हूं। मैंने गरीबी देखी है। मैं सोचता था कि जब भी सत्ता मिलेगी, माताओं- बहनों और किसानों के लिए कुछ करूंगा।

शिंदे ने फ्रीबीज के मुद्दे को लेकर राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि कुछ लोग खटाखट-खटाखट करते रह गए, लेकिन उन्होंने एक भी रुपया नहीं दिया। हमारी सरकार पटापट-पटापट पैसे डालती है। उन्होंने कहा था कि विपक्षी मुझे केंद्र सरकार की कठपुतली समझते हैं। सत्ता मिलते ही मैंने दोनों डिप्टी CM को बताया कि माताओं और बहनों के लिए क्या करना है।

जिस इलाके की फैक्ट्री में कभी मछलियां छीलीं, वहीं के 4 बार विधायक बने एकनाथ शिंदे

एकनाथ शिंदे का जन्म 9 फरवरी 1964 को महाराष्ट्र के सतारा जिले के पहाड़ी जवाली तालुका में हुआ था। शिंदे के पिता संभाजी शिंदे एक किसान थे। बचपन में ही वो अपने परिवार के साथ ठाणे की एक मराठी बस्ती किसन नगर की चॉल में रहने चले आए थे। पिता ने शिंदे का दाखिला म्युनिसिपैलिटी के स्कूल में करवाया, लेकिन घर की आर्थिक स्थिति खराब होने की वजह से उन्हें स्कूल छोड़ना पड़ा।

शिंदे ने बचपन से ही मजदूरी शुरू कर दी। फैक्ट्री में कई छोटे-मोटे काम किए। फिशरी फार्म में उन्होंने मछलियां छीलने से लेकर सुपरवाइजर तक का काम किया। जब मजदूरी रास नहीं आई तो वो ठाणे में ऑटो चलाने लगे। 18 साल की उम्र में वो RSS की शाखा से जुड़ गए।

Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X