Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

चंडीगढ़

दादा मोटर्स ने ट्रायम्फ मोटरसाइकिल्स के साथ सहभागिता की, मोहाली में नया ट्रायम्फ आउटलेट खोला

Updated on Monday, November 04, 2024 19:16 PM IST

मोहाली ।  ट्रायम्फ मोटरसाइकिल्स के सभी मॉडल अब मोहाली में उपलब्ध हैं। मोहाली के सेक्टर -58 के फेज 3 में शानदार नए ट्रायम्फ आउटलेट को लॉन्च किया गया है। इस नए आउटलेट पर कोई भी बाइकर अपनी ड्रीम सुपरबाइक को पसंद कर अपने साथ ले जा सकता है। ट्रायम्फ के इस नए और एक्सक्लूसिव आउटलेट में रोडस्टर, मॉडर्न क्लासिक्स, रॉकेट और अन्य एडवेंचर बाइकस  जैसी सुपर बाइकस  हैं। 6500 वर्ग फीट में फैले इस आउटलेट में बाइक की पूरी रेंज को डिस्प्ले किया गया है, जिसकी कीमत 2.17 लाख रुपये से लेकर 25 लाख रुपये तक है। नए आउटलेट के उद्घाटन के अवसर पर ट्रायम्फ के लोकप्रिय स्पीड 400 वेरिएंट को भी लॉन्च किया गया।

दादा मोटर्स के युवा एमडी ईशांग और पूर्वांग दादा, इस नए आउटलेट के शुभारंभ पर मौजूद थे। इस मौके पर दोनों ने घोषणा की कि दादा मोटर्स ने ट्रायम्फ मोटरसाइकिलस  के साथ एक करार किया है, जिसके तहत वह इस क्षेत्र में ट्रायम्फ मोटरसाइकिलस  के नए आउटलेट्स खोल रहे हैं।

इशांग दादा ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि ट्राईसिटी में ट्रायम्फ आउटलेट की शुरुआत कर हम बेहद खुश हैं क्योंकि इस क्षेत्र में बाइकिंग कल्चर काफी तेजी से बढ़ा है और ये काफी फैल रहा है। वास्तव में, चंडीगढ़ कैपिटल रीजन में हमारे प्रवेश का एक प्राथमिक कारण ट्राइसिटी में बढ़ता बाइकिंग कल्चर ही है। पिछले एक साल में बाइकर कम्युनिटी तेजी से बढ़ी हैं, जो चंडीगढ़ से अमृतसर, लेह आदि तक एडवेंचर और हॉलिडे राइड्स करते हैं। इशांग ने कहा कि यह सिर्फ युवा ही नहीं बल्कि 40-50 साल के राइडर्स भी हैं  और महिलाएं भी  अब राइडिंग ग्रुप का हिस्सा हैं। इनमे  मोटरसाइकिलिंग के प्रति जुनून है और इसलिए वह एडवेंचर राइड्स कर रहे हैं।

उन्होंने आगे कहा कि ट्रायम्फ बाइकस  को राइडर्स के आराम के लिए डिज़ाइन किया गया है ताकि वे लंबे समय तक और लगातार राइड कर सकें और इसके चलते राइडर्स के शरीर पर कोई निगेटिव प्रभाव न पड़े। यह बेहतरीन कारीगरी और अत्याधुनिक ब्रिटिश टेक्नोलॉजी का परिणाम है जो ट्रायम्फ मोटरसाइकिलों को एक अलग और मजबूत पहचान देता है।

इस अवसर पर बात करते हुए, दादा मोटर्स के एमडी पूर्वांग दादा ने कहा कि ट्रायम्फ बाइक्स की  इंजीनियरिंग बेजोड़ है। सस्पेंशन से लेकर ब्रेकिंग तक, हर चीज का ध्यान रखा जाता है, जिससे राइडर में बाइक्स के प्रति भरोसा पैदा होता है।

पूर्वांग ने कहा कि "ट्रायम्फ बाइक्स की पहचान है कि इसकी हर डिटेल पर काफी बारीकी से ध्यान दिया जाता है। सीटिंग के एर्गोनॉमिक्स से लेकर ब्रश्ड मेटल फिनिश तक, बाइक्स को चलाना और देखना दोनों ही आनंद देते हैं।

Have something to say? Post your comment
एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

: जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

: वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

: पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

: इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

: Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

: नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

: आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

: पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

: विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

X