Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

चंडीगढ़

चंडीगढ़ का हेरिटेज फर्नीचर अमेरिका में नीलाम

Updated on Friday, November 03, 2017 11:46 AM IST

चंडीगढ़ ,2 नवंबर ( न्यूज़ अपडेट इंडिया )  चंडीगढ़ के निर्माता ली कार्बूजिए के सहयोगी रहे पियरे जेनरे की ओर से तैयार हेरिटेज फर्नीचर फिर करोड़ों में नीलाम हो गया। लाख कोशिशों के बाद भी बेशकीमती विरासत नीलाम होने से नहीं रुक पा रही। अमेरिका में कार्बूजिए और जेनरे की ओर से डिजाइन हेरिटेज फर्नीचर पौने तीन करोड़ रुपये में नीलाम हुआ। अमेरिकी ऑक्शन हाउस में 15 फर्नीचर आइटम की नीलामी हुई। इनमें सबसे महंगी पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) की दो लाउंज चेयर एक करोड़ 14 लाख रुपये में बिकीं।

चंडीगढ़ का यह हेरिटेज फर्नीचर चोरी कर विदेश भेजा गया था। इसकी नीलामी रुकवाने के लिए चंडीगढ़ के एडवोकेट अजय जग्गा ने केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह को पत्र भी लिखा था। इसके साथ ही सीबीआइ निदेशक व डीआरआइ निदेशक को भी शिकायत भेजी गई थी, लेकिन फिर भी नीलामी नहीं रुक सकी। पिछले दो महीने में तीसरी बार चंडीगढ़ का हेरिटेज फर्नीचर नीलाम हुआ।

नीलामी में ये आइटम बिके

जेनरे पेयर ऑफ लाउंज चेयर, पीयू 1.14 करोड़
जेनरे सोफा, पीयू 42.17 लाख
जेनरे राइटिंग चेयर    2.27 लाख
जेनरे राइटिंग चेयर    2.27 लाख
जेनरे कमेटी आर्मचेयर, पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट 12.97 लाख
जेनरे लीनन चेस्ट, एमएलए फ्लैट बिल्डिंग 5.67 लाख
जेनरे लीनन चेस्ट, एमएलए फ्लैट बिल्डिंग 4.46 लाख
जेनरे ईजी आर्मचेयर पेयर 12.16 लाख
जेनरे कमेटी आर्मचेयर, हाईकोर्ट  7.7 लाख
जेनरे आर्मचेयर पेयर 8.92 लाख
जेनरे फोल्डिंग स्क्रीन, एडमिनिस्ट्रेटिव बिल्डिंग 11.35 लाख
जेनरे कमेटी आर्मचेयर, हाईकोर्ट 10.54 लाख
जेनरे कमेटी आर्मचेयर, हाईकोर्ट 7.29 लाख
जेनरे सोफा, हाईकोर्ट 10.54 लाख
कार्बूजिए व जेनरे ब्रिज आर्मचेयर, हाईकोर्ट 22.70 लाख

साल भर में 10 बार नीलाम हुआ फर्नीचर

इस साल अब तक दस बार चंडीगढ़ का हेरिटेज फर्नीचर नीलाम हो चुका है। 16 सितंबर को अमेरिका के ट्रेडवे टॉमी ऑक्शन हाउस में 6 आइटम नीलाम हुई थीं। सितंबर में ही यूके में भी फर्नीचर नीलाम हो चुका है। 17 अक्टूबर को लंदन में 4 फर्नीचर आइटम लगभग 1 करोड़ रुपये में नीलाम हुई थीं। इससे पहले भी पांच ऑक्शन में चंडीगढ़ का हेरिटेज फर्नीचर अलग-अलग देशों में नीलाम हो चुका है।

प्रशासन ने दिल्ली के हेरिटेज फर्नीचर तस्कर की मांगी है जानकारी

चंडीगढ़ प्रशासन ने डीआरआइ से दिल्ली के एक हेरिटेज फर्नीचर तस्कर की जानकारी मांगी है, लेकिन अभी तक जानकारी नहीं मिल पाई है। चंडीगढ़ में दर्ज सभी फर्नीचर चोरी के मामलों की स्टेटस रिपोर्ट का डाटा भी तैयार किया जा रहा है।

महिलाओं से करवाई जाती है चोरी

तस्कर फर्नीचर चोरी करने में महिलाओं का सहारा लेते हैं। 2016 में हेरिटेज फर्नीचर चोरी के कई मामलों में सेक्टर-25 कॉलोनी की महिलाएं पुलिस के हत्थे चढ़ी थीं। सेक्टर-19 स्थित ली कार्बूजिए सेंटर से 8 कुर्सी और एक टेबल चोरी हुआ था। इसमें पुलिस ने सेक्टर-25 की महिलाओं को गिरफ्तार कर फर्नीचर बरामद किया था। सेक्टर-10 गवर्नमेंट आर्ट कॉलेज से फर्नीचर चोरी के मामले में भी यहीं की महिलाएं पकड़ी गई थीं।
 

Have something to say? Post your comment
संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : मुख्यमंत्री

: संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : मुख्यमंत्री

एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

: जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

: वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

: पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

: इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

: Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

: नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

: आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

: पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

X