Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

चंडीगढ़

चंडीगढ़ हवाई अड्डे से आधी रात के बाद नही चलेगी फ्लाइट

Updated on Monday, November 04, 2024 19:16 PM IST

चंडीगढ़। चंडीगढ़ स्थित अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर अब आधी रात के बाद जहाज उड़ान नहीं भरेंगे। सोमवार से हवाई अड्डे पर 24 घंटे सातो दिन के लिए जहाजों का संचालन बंद हो गया है। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) ने शहीद भगत सिंह हवाई अड्डे पर निगरानी के घंटों में भी कटौती कर दी है।

नए कार्यक्रम के अनुसार अब चंडीगढ़ हवाई अड्डे पर आखिरी उड़ान रात 11.25 बजे तक पहुंच जाती है। रात 11.25 बजे के बाद और सुबह 5.55 बजे से पहले अब कोई उड़ान संचालन नहीं हो रहा है। इससे पहले, मध्य रात्रि के बाद और सुबह 5 बजे से पहले दो उड़ानें संचालित होती थीं।

नए कार्यक्रम का असर मुंबई से अबू धाबी के लिए उड़ानों के समय पर भी पड़ा है, जिसे पुनर्निर्धारित किया गया है। गर्मियों के दौरान शुरू किए गए अबू धाबी के अंतरराष्ट्रीय गंतव्य को भी सुबह 6 बजे आगमन और सुबह 10.10 बजे प्रस्थान के लिए शेड्यूल किया गया है।

चंडीगढ़ हवाई अड्डे पर वर्तमान में रात के समय अब छह उड़ानें आती हैं। इनमें हैदराबाद से रात 10.40 से 11.25 के बीच आने वाली उड़ान, दिल्ली से दो उड़ानें, मुंबई से एक और अहमदाबाद से अंतिम उड़ान शामिल हैं। ये सभी उड़ानें रात में विश्राम के बाद सुबह अपने गंतव्य के लिए रवाना होती हैं।

करीब दो माह पहले गैर-व्यवहार्यता के आधार पर जम्मू की उड़ान को भी रद्द कर दिया था। इसके साथ ही, दिल्ली से रात 12.10 बजे आने और 12.40 बजे प्रस्थान करने वाली उड़ान को भी हटा लिया गया है।

Have something to say? Post your comment
एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

: जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

: वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

: पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

: इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

: Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

: नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

: आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

: पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

: विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

X