Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

राष्ट्रीय

तमिल फिल्म इंडस्ट्री में अरबों का रेवेन्यू : उदयनिधि स्टालिन

Updated on Monday, November 04, 2024 07:48 AM IST

कोझिकोड | तमिलनाडु के डिप्टी सीएम उदयनिधि स्टालिन ने साउथ और नॉर्थ इंडिया की फिल्म इंडस्ट्री की तुलना की है। उन्होंने कोझिकोड में आयोजित साहित्य महोत्सव में कहा- बॉलीवुड के अलावा किसी भी उत्तरी भारत के राज्य में दक्षिण भारत की तरह फिल्म इंडस्ट्री नहीं है। ये कार्यक्रम 2 नवंबर को हुआ था।

उदयनिधि ने कहा- तमिल फिल्म इंडस्ट्री अब अरबों डॉलर का रेवेन्यू जनरेट कर रही है। केरल, तेलुगु और कन्नड़ सिनेमा भी फल-फूल रहा है। लेकिन क्या उत्तर भारत में किसी भाषा की फिल्म इंडस्ट्री हमारे जितनी है? इसका उत्तर है 'नहीं'।

उत्तर भारत में किसी भाषा की फिल्म इंडस्ट्री हमारे जितनी नहीं

उन्होंने कहा कि बॉलीवुड ने उत्तरी राज्यों के छोटे फिल्म उद्योगों को काफी हद तक पीछे छोड़ दिया है। मुंबई में अब बड़े पैमाने पर हिंदी फिल्में बनती हैं, जबकि मराठी, भोजपुरी, बिहारी, हरियाणवी और गुजराती सिनेमा को बहुत कम तवज्जो मिलती है। कई उत्तरी राज्यों में तो अपना खुद की फिल्म इंडस्ट्री भी नहीं है। 1950 के दशक को याद करते हुए उदयनिधि ने कहा कि तमिल सिनेमा उस समय काफी हद तक संस्कृत वाला था। मुख्य रूप से हाई क्लास और संपन्न दर्शकों के लिए सुलभ था।

बीजेपी ने कहा- उदयनिधि को जानकारी नहीं

तमिलनाडु भाजपा के उपाध्यक्ष एन तिरुपति ने कहा कि उदयनिधि असफल अभिनेता और असफल फिल्म पर्सनेलिटी हैं। उन्हें नहीं पता कि उनकी अपरिपक्वता और ज्ञान की कमी के कारण वे इस तरह की बातें करते हैं। भाषा के नाम पर ये लोग देश को बांटने की कोशिश कर रहे हैं।

तिरुपति ने कहा कि तमिल फिल्मों से रेड जायंट फिल्म्स (उदयनिधि स्टालिन की प्रोडक्शन कंपनी) हिंदी वर्जन भी बना रही है और खूब पैसा कमा रही है। पैसा कमाने के लिए वे हिंदी चाहते हैं और सत्ता में बने रहना चाहते हैं, वे नहीं चाहते कि लोग हिंदी सीखें।

सनातन विरोधी बयान पर उदयनिधि बोले- माफी नहीं मांगूंगा

उदयनिधि स्टालिन ने 2 सितंबर 2023 को एक कार्यक्रम में सनातन धर्म के खिलाफ बयान दिया था। बयान देने के 4 दिन बाद यानी 7 सितंबर को उन्होंने पहली बार सफाई दी। उन्होंने कहा था, 'मैं किसी भी धर्म का दुश्मन नहीं हूं। मेरे बयान का गलत मतलब निकाला गया।

उन्होंने कहा था कि मैं हिंदू धर्म नहीं सनातन प्रथा के खिलाफ हूं। तमिलनाडु में पिछले 100 सालों से सनातन धर्म के खिलाफ आवाजें उठ रही हैं। हम अगले 200 सालों तक भी इसके खिलाफ बोलना जारी रखेंगे। अतीत में कई मौकों पर अंबेडकर, पेरियार भी इसके बारे में बोलते रहे हैं।

इसके बाद उन्होंने अपनी टिप्पणी पर माफी मांगने से इनकार किया था। उन्होंने चेन्नई में एक इवेंट में कहा था कि मैंने सनातन को लेकर वही बातें कहीं, जो पेरियार, अन्नादुराई और करुणानिधि भी कहते थे।

उदयनिधि ने कहा था कि मेरे बयानों को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया। तमिलनाडु समेत देशभर में कई कोर्ट केस भी हुए। मुझे माफी मांगने के लिए भी कहा गया, लेकिन मैं कलैगनार (कला के विद्वान) का पोता हूं। मैं माफी नहीं मांगूंगा।

मेरी टिप्पणियों का उद्देश्य महिलाओं के प्रति कथित दमनकारी प्रथाओं को बताना था। हिंदू धर्म में महिलाओं को पढ़ने की अनुमति नहीं थी। वे अपने घर से बाहर नहीं जा सकती थीं और अगर उनके पति मर जाएं तो उन्हें भी मरना पड़ता था। पेरियार ने इन सबके खिलाफ आवाज उठाई थी।

Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X