Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

जीवन शैली

जानिए सर्दियों में तिल खाने के फायदे, हड्डियों के दर्द से भी मिलेगा आराम

Updated on Sunday, November 03, 2024 09:59 AM IST

चंडीगढ़ | तिल का सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। तिल के पौधे से निकलने वाले बीज का उपयोग सलाद, सब्जियों, मिठाइयों आदि में विशेषरूप से किया जाता है। खासकर ठंड में इसका इस्तेमाल लोग ज्यादा करते हैं, क्योंकि इसकी तासीर गर्म होती है। ये शरीर को अंदर से गर्म रखता है। तिल में प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, फास्फोरस और विटामिन-बी जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो शरीर के समग्र विकास के लिए जरूरी माने जाते हैं। इतने सारे गुणों से भरपूर तिल को सूपरफूड माना जाता है। तो आइए जानते हैं तिल के बीज खाने के क्या फायदे होते हैं।

तिल खाने के फायदे

  • दिल के स्वास्थ्य को बढ़ावा दें- तिल में पॉलीअनसेचुरेटेड फैटी एसिड और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो दिल के स्वास्थ्य को सुधारने में मदद करते हैं। यह कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित करने में सहायक होता है, जिससे हार्ट अटैक जैसी समस्यों का खतरा कमम होता है।
  • पाचन में सुधार- तिल में अच्छी मात्रा में फाइबर होता है, जो पाचन को बेहतर बनाने में मदद करता है। इसके सेवन से कब्ज जैसी समस्याओं को रोकने में मदद मिलती है।
  • हड्डियों की मजबूती- तिल में कैल्शियम, मैग्नीशियम और जिंक की अच्छी मात्रा होती है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करती है। इससे ऑस्टियोपोरोसिस के जोखिम का खतरा कम होता है।
  • वजन प्रबंधन- तिल में फाइबर और हेल्दी फैट्स पाए जाते हैं, जो लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस कराते हैं, जिससे गैर जरूरी खाने से बचा जा सकता है। इससे वजन को नियंत्रित करने में मदद मिलती है।
  • स्किन और बालों के लिए भी फायदेमंद- तिल का तेल स्किन को मॉइस्चराइज रखता है और इसे स्वस्थ रखता है। यह बालों की ग्रोथ को बढ़ावा देता है और डैंड्रफ को कम करने में मदद करता है। खासकर सर्दियों में इसे लगाने से ड्राइनेस की समस्या नहीं होती।
  • ब्लड शुगर कंट्रोल- तिल में फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है। जिस कारण ये ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करने में मदद कर सकता है, जो डायबिटीज के मरीजों के लिए लाभकारी है।
  • इम्युनिटी मजबूत बनाएं- तिल में कई सारे एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो इम्युनिटी को मजबूत करने में मदद करते हैं, जिससे मौसमी बीमारियों का खतरा कम होता है।
  • हॉर्मोन संतुलन- तिल में लिग्नैन होते हैं, जो हार्मोन संतुलन को बनाए रखने में मदद कर सकते हैं, खासकर महिलाओं के लिए इसका सेवन फायदेमंद होता है।
Have something to say? Post your comment
मोटापा और मानसिक स्वास्थ्य का एक-दूसरे से जुड़ाव: डॉ.अनेजा*

: मोटापा और मानसिक स्वास्थ्य का एक-दूसरे से जुड़ाव: डॉ.अनेजा*

अधिक वजन, मोटापा और टाइप 2 डायबिटीज का संबंध : डॉ. अनेजा

: अधिक वजन, मोटापा और टाइप 2 डायबिटीज का संबंध : डॉ. अनेजा

प्राध्यापक से लेकर पर्यावरणविद् तक का सफर

: प्राध्यापक से लेकर पर्यावरणविद् तक का सफर

प्राध्यापक से लेकर पर्यावरणविद् तक का सफर : श्रंखला - 01

: प्राध्यापक से लेकर पर्यावरणविद् तक का सफर : श्रंखला - 01

डायबिटीज  कंट्रोल करने के लिए पीना शुरू कर दें यह हरा जूस, खून भी होगा साफ

: डायबिटीज कंट्रोल करने के लिए पीना शुरू कर दें यह हरा जूस, खून भी होगा साफ

आप किचन की कुछ चीजों से घर पर भी इसे तैयार कर सकते हैं शहद, स्वाद ऐसा कि बाजार से खरीदना छोड़ देंगे आप

: आप किचन की कुछ चीजों से घर पर भी इसे तैयार कर सकते हैं शहद, स्वाद ऐसा कि बाजार से खरीदना छोड़ देंगे आप

आइए जानते हैं रोजाना नींबू पानी पीने के शानदार फायदे

: आइए जानते हैं रोजाना नींबू पानी पीने के शानदार फायदे

आइए जानते हैं 4 ऐसे ड्रिंक्स के बारे में, जो विटामिन-डी की कमी को पूरा करने में हैं मददगार

: आइए जानते हैं 4 ऐसे ड्रिंक्स के बारे में, जो विटामिन-डी की कमी को पूरा करने में हैं मददगार

चिया सीड्स में मिलाकर पी लें यह चीज, बहुत तेजी से कम होगी पेट की चर्बी

: चिया सीड्स में मिलाकर पी लें यह चीज, बहुत तेजी से कम होगी पेट की चर्बी

आइए जानते हैं इन हर्बल चाय को बनाने के आसान तरीके

: आइए जानते हैं इन हर्बल चाय को बनाने के आसान तरीके

X